18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: चार्जिंग के वक्त स्कूटी में लगी आग, फिर पूरी बिल्डिंग आई...

दिल्ली: चार्जिंग के वक्त स्कूटी में लगी आग, फिर पूरी बिल्डिंग आई चपेट में..तीन लोगों की झुलसकर हुई मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के कृष्णा नगर में जिस बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है, उसके ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल एक्टिविटी होती थी. यहां कोई इलेक्ट्रिक टू व्हीलर ओनर अपने वाहन को चार्जिंग पर लगाकर चला गया था. पहले उसमें आग लग गई और उसके बाद इलेक्ट्रिक मीटर में लगी और बढ़ते-बढ़ते आग ने बिल्डिंग के तीनों फ्लोर को अपनी जद में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर की जिस चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, उसके बेसमेंट में 11 बाइकें खड़ी थीं और आग बाइकों में ही लगी थी, जो पहली मंजिल पर पहुंची और फिर ऊपरी मंजिल को भी अपनी जद में ले लिया. जिससे घुटन होने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और 12 लोगों का ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू किया गया, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.

तीन लोगों की झुलसकर हुई मौत
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस घटना में परमिला शाद (66) का जला हुआ शव पहली मंजिल से बरामद किया गया था. जबकि केशव शर्मा (18) और अंजू शर्मा (34) को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित किया गया. इसके अलावा देवेंद्र (41) को गंभीर अवस्था में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है. आग की इस घटना में रुचिका (38), सोनम शाद (38) को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि कई लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है.

चाइल्ड केयर यूनिट अग्निकांड में 7 बच्चों की मौत
इससे पहले विवेक विहार के एक चाइल्ड केयर यूनिट में शनिवार देर रात भीषण आग लगी थी, जिसमें 12 बच्चों का रेस्क्यू कर लिया गया था, उनमें से सात बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इनमें पांच बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं और एक बच्चा वेंटीलेटर पर रखा हुआ है. आग की ये घटना शनिवार रात करीब 11.32 बजे विवेक विहार के आईटीआई के पास स्थित बेबी केयर सेंटर में हुई थी. इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को भेजा गया था. यह बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...