9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसड़क किनारे डंपर से टकराई वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी...

सड़क किनारे डंपर से टकराई वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस, VIDEO देख दहल जाएंगे

Published on

बुलंदशहर,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वैष्णो देवी जा रही ट्रेवलर बस का बीती 24 मई को हरियाणा के अम्बाला में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे. अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि फुल स्पीड से जा रही ट्रेवलर बस खड़े डम्पर में टकरा गई.

यह हादसा रात में एक बजकर 27 मिनट पर दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर मोहना गांव में हुआ था, जिसमें ट्रेवलर सवार बच्ची समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हुई थी. और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मिनी बस में बैठे लोग माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में श्रृद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई और मिनी बस चकनाचूर हो गई. बस में सफर करने वाली एक यात्री ने बताया था कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. हादसा होने के बाद ड्राइवर सबसे पहले निकलकर भाग गया. बस के अंदर 30 से 35 लोग थे और वैष्णो देवी जा रहे थे. हम लोगों की आंख लग गई, पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...