9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहवाला का पैसा लेन-देन में सपा नेता अरेस्ट, फर्जी निकली प्रॉपर्टी डीलर...

हवाला का पैसा लेन-देन में सपा नेता अरेस्ट, फर्जी निकली प्रॉपर्टी डीलर की किडनैपिंग

Published on

लखनऊ,

प्रॉपर्टी डीलर का लखनऊ से अपहरण कर कुशीनगर में रकम वसूली का मामला सामने आया है. इसमें कुशीनगर के कसया के सपा नेता मनदीप यादव और भाई संदीप यादव गिरफ्तार किया गया है. मनदीप यादव की पत्नी रीना यादव कुशीनगर के कासया की ब्लॉक प्रमुख है. बताया जाता है कि 61 लाख के लेनदेन में विनय कुमार सिंह को बंधक बनाया गया था.

मिली जानकारी के अनुसार विनय कुमार सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ हवाला का भी काम करता है. कुशीनगर के ब्लॉक प्रमुख पति ने 61 लाख रुपये ब्लैक में दिया था और उसे अकाउंट में पैसे वापस मिलने थे. विनय सिंह ने हवाला का काम करने वाले दलाल के जरिए अपना कमीशन तो ले लिया, लेकिन ट्रांजेक्शन पूरा नहीं करवाया.

सपा नेता के अकाउंट में नहीं पहुंचा था पैसा
बताया जाता है कि जब पैसा मनदीप यादव और संदीप यादव के अकाउंट में नहीं पहुंचा, तो इसी पैसे का हिसाब-किताब करने के लिए विनय कुमार सिंह खुद 8 मई को कुशीनगर गया था. बताया जाता है कि विनय सिंह ही दुबई के जरिए हवाला से पैसा दोनों के अकाउंट में डलवाता.

दुबई से हवाला के जरिए अकाउंट में डलवाता था पैसा
दुबई के जरिए हवाला से रकम वापस ब्लॉक प्रमुख पति के खाते में आनी थी, जो नहीं आई. इसके बाद हिसाब करने कुशीनगर विनय सिंह गया था. कहा जाता है कि विनय सिंह अपना कमीशन लेकर ट्रांजैक्शन में आनाकानी करने लगा था. लखनऊ पुलिस ने इसी मामले में संदीप और मनदीप यादव को गिरफ्तार किया. वहीं अपहरण की घटना को पुलिस ने फर्जी बताया.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...