9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार: मतदादाताओं पर नही चला प्रचार अभियान का जादू, कम मतदान से...

बिहार: मतदादाताओं पर नही चला प्रचार अभियान का जादू, कम मतदान से NDA या I.N.D.I.A. को फायदा!

Published on

पटना

राज्य में हुए छठे चरण के मतदान में भी मतदाताओं पर न तो नेताओं की अपील का असर हुआ और न ही प्रचार अभियान का जादू चला। वर्ष 2024 लोकसभा के छठे चरण में 8 लोकसभा क्षेत्रों के हुए चुनाव में कुल मतदान 55.45 प्रतिशत हुए जबकि इन्हीं लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2019 में तीन फीसद ज्यादा 58.47 प्रतिशत वोट पड़ा था। इस बार वाल्मीकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,शिवहर, वैशाली में तीन प्रतिशत कम मतदान हुए जबकि गोपालगंज में पांच प्रतिशत और सिवान और महाराजगंज में 2 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

वाल्मीकिनगर में सुनील कुमार और दीपक यादव के बीच मुकाबला
वाल्मीकिनगर लोकसभा में इस बार 58.25 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा से लगभग 3 प्रतिशत कम है। वर्ष 2019 में 61.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद यहां से जदयू के सिटिंग सांसद सुनील कुमार और राजद के दीपक यादव समेत अन्य उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गए।

पश्चिमी चंपारण में संजय जायसवाल और मदन मोहन तिवारी के बीच टक्कर
पश्चिम चंपारण लोकसभा में इस बार 59.75 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा के मतदान से 3 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2019 में यहां 62.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां के सीटिंग सांसद डॉ. संजय जायसवाल हैं। इनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से है। इनके भाग्य का भी निर्णय 4 जून तक ईवीएम में बंद है।

पूर्वी चंपारण में राधा मोहन सिंह को वीआईपी से मिली कड़ी टक्कर
पूर्वी चंपारण लोकसभा में इस बार 57.30 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा से लगभग 3 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2019 में यहां कुल 60.30 मतदान हुआ था। पूर्वी चंपारण के सिटिंग सांसद भाजपा के राधामोहन सिंह है। इनका मुकाबला वीआईपी के डॉ. राजेश कुशवाहा से है। फैसला तो 4 जून को ईवीएम के खुलने पर पता चलेगा।

शिवहर में लवली आनंद की जीत कितनी आसान
शिवहर लोकसभा में इस बार 56.30.प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा से लगभग 3 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2019 में यहां 59.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। शिवहर लोकसभा के सिटिंग सांसद रमा देवी थी। इस बार इनका टिकट काट दिया गया। यहां मुकाबला जदयू के लवली आनंद और राजद के रीतू जायसवाल से है। जीत की बाजी किसके हाथ फैसला 4 जून को होगा।

वैशाली में वीणा देवी का आरजेडी के मुन्ना शुक्ला से मुकाबला
वैशाली लोकसभा में इस बार 58.50 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा से लगभग 3 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2019 लोकसभा में यहां 61.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। वैशाली से सिटिंग सांसद लोजपा की वीणा देवी है। इनका मुकाबला राजद के मुन्ना शुक्ला से है।

गोपालगंज में डॉ. आलोक सुमन और प्रेमनाथ चंचल के बीच भिड़ंत
गोपालगंज लोकसभा में इस बार 50.70 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा से लगभग 5 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2019 लोकसभा में यहां 50.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। गोपालगंज से सिटिंग सांसद जदयू के डॉ. आलोक सुमन हैं। इनका मुकाबला वीआईपी के प्रेमनाथ चंचल से है। फैसला 4 जून को ईवीएम खुलने के बाद पता चलेगा जीत किसके हाथ लगी।

सिवान में आरजेडी-जेडीयू और निर्दलीय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
सिवान लोकसभा में इस बार 52.70 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा से लगभग 2 प्रतिशत कम रहा।वर्ष 2019 लोकसभा में यहां 54.07प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां की सिटिंग सांसद जदयू की कविता सिंह थी। इस बार ये बेटिकट हो गई। यहां मुकाबला त्रिकोणात्मक है। जदयू की विजय लक्ष्मी, राजद के अवध बिहारी चौधरी और निर्दलीय उम्मीदवार हेना शाहेब की किस्मत ईवीएम में बंद है। 4 जून को परिणाम आएगा।

महाराजगंज में जर्नादन सिग्रवाल का आकाश प्रसाद सिंह से टक्कर
महाराजगंज लोकसभा में इस बार 51.27 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 लोकसभा से लगभग 2 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2019 लोकसभा में यहां 53.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां के सिटिंग सांसद भाजपा के जनार्दन सिग्रीवाल है। इनका मुकाबला कांग्रेस के आकाश प्रसाद सिंह से है। जीत किसके हाथ लगेगी 4 जून को पता चलेगा।

 

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...