9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'पाकिस्तान के एटम बम से डरती है कांग्रेस, हम नहीं', अमित शाह...

‘पाकिस्तान के एटम बम से डरती है कांग्रेस, हम नहीं’, अमित शाह बोले- PoK हमारा है, इसे वापस लेकर रहेंगे

Published on

नई दिल्ली

बिहार के काराकाट लोकसभा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जहां तीखा प्रहार किया। वहीं PoK के लेकर कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा हिस्सा है और हम इसे वापस लेकर रहेंगे।काराकाट में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने पहले तो कांग्रस पार्टी पर हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के एटम बम से डरती है। हम नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता हैं हम किसी से नहीं डरते हैं। इसके बाद शाह ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसे हम लेकर ही रहेंगे।

काराकाट की रैली में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन शासित राज्यों में ओबीसी, एससी और एसटी के आरक्षण के हिस्से से कटौती करके उसमें मुसलमानों का कोटा बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही शाह ने कहा कि पीएम मोदी चाय बेचने वाले के बेटे हैं जबकि राहुल गांधी चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।

अमित शाह ने रैली में आए लोगों से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को दिया गया एक-एक पीएम मोदी के खाते में जाएगा।लोकसभा चुनाव के 6 चरणों का मतदान हो गया है। सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग की को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोक रही है। 1 जून को होने वाले सातवें चरण के मतदान में देश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसी चरण में बिहार की काराकाट पर भी चुनाव होना है। जबकि इस लोकसभा चुनावी की मतगणना 4 जून को होनी है।

भोजपुरी गायक पवन सिंह निदर्लीय दे रहे चुनौती
काराकाट लोकसभा से बीजेपी गठबंधन की ओर से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा हैं। वहीं विपक्षी महागठबंधन की ओर से राजाराम सिंह कुशवाहा उम्मीदवार हैं। इसी लोकसभा सीट से पावर स्टार कहे जाने वाले भोजपुरी गायक पवन सिंह भी निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...