10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल ने किया एक और पोस्ट, अब यूट्यूबर ध्रुव राठी की...

स्वाति मालीवाल ने किया एक और पोस्ट, अब यूट्यूबर ध्रुव राठी की वीडियो का जिक्र कर कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी यानी AAP के नेताओं और स्वयंसेवकों ने मेरे खिलाफ चरित्र हनन, पीड़िता को शर्मिंदा करने और भावनाओं को भड़काने का अभियान चलाया है। इसके बाद मुझे बलात्कार और मौत की धमकियां मिल रही हैं।” उन्होंने कहा कि यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट किया।

मुझे डराने की कोशिश की जा रही है, केस वापस लेने का बना रहे दबाव
उन्होंने आरोप लगाया कि जहां तक पार्टी नेतृत्व का सवाल है, यह बिल्कुल साफ है कि वे मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ध्रुव से अपना पक्ष बताने के लिए मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरे कॉल और संदेशों को नजरअंदाज़ कर दिया।”स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह शर्मनाक है कि उनके जैसे लोग, जो स्वतंत्र पत्रकार होने का दावा करते हैं, आम आदमी पार्टी के अन्य प्रवक्ताओं की तरह काम कर सकते हैं और मुझे इस हद तक पीड़ित बना सकते हैं कि मुझे काफी दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।”

‘मेरे खिलाफ अपने 2.5 मिनट के वीडियो में वे इन तथ्यों को सामने नहीं लाए’
घटना होने की बात स्वीकार करने के बाद पार्टी ने अपने रुख पर यू-टर्न ले लिया। एमएलसी रिपोर्ट जिसमें हमले के कारण चोटों का खुलासा हुआ है। उसका जिक्र नहीं किया। वीडियो का चुनिंदा हिस्सा जारी किया गया और फिर आरोपी का फोन फॉर्मेट किया गया? आरोपी को अपराध स्थल (सीएम हाउस) से गिरफ्तार किया गया था। उसे फिर से उस जगह क्यों घुसने दिया गया? सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए? एक महिला जो हमेशा सही मुद्दों के लिए खड़ी रही, यहां तक कि बिना सुरक्षा के अकेले मणिपुर गई, उसे बीजेपी कैसे खरीद सकती है?

स्वाति मालीवाल ने कहा कि जिस तरह से पूरी पार्टी मशीनरी और उसके समर्थकों ने मुझे बदनाम करने और शर्मिंदा करने की कोशिश की है, वह महिलाओं के मुद्दों पर उनके रुख को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं बलात्कार और मौत की इन धमकियों की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि वे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। स्वाति मालीवाल ने चेतावनी दी कि किसी भी मामले में अगर मेरे साथ कुछ होता है, तो यह समझ सकते हैं कि किसने इसे उकसाया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...