10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयभीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान, इंडो-पाक बॉर्डर पर 55 के पार...

भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान, इंडो-पाक बॉर्डर पर 55 के पार पहुंचा पारा, फिर भी जवानों का जोश हाई

Published on

राजस्थान,

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. पूरा प्रदेश इस समय झुलसाने वाली गर्मी और लू की चपेट में है. वहीं भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर इन दिनो आसमान से आग बरस रही है और रेत आग का दरिया बन चुकी है. बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और इस जलते अंगारे जैसी सरहद पर बी.एस.एफ के पुरुष और महिला जवान देश की सुरक्षा करने के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि पूरे क्षेत्र में गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो सिंध, बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान जैसे क्षेत्रों से आ रही हैं. ये हवाएं उन क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं जहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच रहा है. इस वजह से पूरे राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आसमान से बरस रही आग
राजस्थान की भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गर्मी का आलम यह है कि पिछले 1 सप्ताह से भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तापमान मापने के लिए लगा यंत्र 54 से 56 डिग्री के बीच तापमान बता रहा है. हालत यह है कि 56 डिग्री पहुंचते-पहुंचते तो यह तापमान मापी यंत्र भी हॉफ जाता है और टेम्परेचर की जगह स्क्रीन काली पड़ जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 100 सालों में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी. बॉर्डर पर लगे बी.एस.एफ के कैंप के अंदर भी तापमान 53 से 54 डिग्री के आसपास है.

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास मुरार पोस्ट पर ऐसी गर्मी है मानों आग के शोले बरस रहे हो. गर्मी के तपिश इतनी ज्यादा है कि 10 मिनट ठहरने पर ऐसा लगता है कि जैसे पूरा बदन ही पिघल जाएगा. लेकिन इतनी प्रचंड गर्मी के बाद भी जवान देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं. ऐसी बात नही हैं कि गर्मी महसूस नहीं करते, सर पर टोपी और चहरे पर फटका, साथ में पानी का बोतल, आंखो पर गोगल्स लगाये कोशिश करते हैं कि सूरज के कहर से कुछ तो राहत मिले. इन जवानों का कहना हैं कि रेत इस तरह से आग की भठ्ठी बन जाता हैं कि कई बार रेत पर चलते-चलते जूते के सोल पिघल जाते हैं.

राजस्थान की भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ठंड के मौसम में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन गर्मी में 50 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है. इतनी भयानक गर्मी में जवान ऊंट पर बैठकर सरहद पर गश्त करते हैं. इस गर्मी के सीजन में ऐसा पहली बार है, जब पिछले एक सप्ताह से दिन का पारा 50 डिग्री से ऊपर बना हुआ है.

प्रचंड गर्मी में ड्यूटी पर तैनात हैं महिला जवान
इतनी भीषण गर्मी में बी.एस.एफ की महिला जवान भी बखूबी देश के प्रति अपना फर्ज निभा रही हैं. BSF की महिला जवान ने बताया कि सीमा चौकियों पर तापमान 50 से 52 डिग्री से भी उपर चल रहा है, वे बुलंद हौसलों के साथ ड्यूटी कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी में जवानों को लू व तापमान से बचाव के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा उन्हें हमेशा नींबू और प्याज साथ में रखने को कहा गया है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...