10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, यूट्यूबर...

स्वाति मालीवाल ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, यूट्यूबर ध्रुव राठी को ठहराया जिम्मेदार

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार से कथित मारपीट को लेकर चल रहे विवाद के बीच उन्हें AAP की ओर से बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी को ‘एकतरफा वीडियो’ पोस्ट करने के लिए जिम्मेदार ठहराया. स्वाति ने कहा कि वीडियो पोस्ट करने के बाद धमकियां और बढ़ गईं हैं.

‘मुझे बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिलीं’
रविवार को स्वाति ने ट्वीट किया, ‘मेरी पार्टी यानी AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से मेरे खिलाफ चरित्र हनन, शर्मसार करने और भावनाएं भड़काने का अभियान चलाने के बाद मुझे बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एक तरफा वीडियो पोस्ट किया.

आप की राज्यसभा सांसद ने कहा कि ध्रुव राठी जैसे ‘स्वतंत्र पत्रकारों’ के लिए ‘AAP के अन्य प्रवक्ताओं’ की तरह व्यवहार करना शर्मनाक है और पीड़िता को इस हद तक शर्मिंदा होना पड़ा कि अब उसे ‘अत्यधिक दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.’

ट्वीट में उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी नेतृत्व की बात है, यह बहुत स्पष्ट है कि वे मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, ध्रुव को अपना पक्ष बताने के लिए मैंने उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरा कॉल नहीं उठाया और न ही मेरे मैसेज का कोई जवाब दिया.22 मई को पोस्ट किए गए अपने वीडियो में ध्रुव राठी ने स्वाति मालीवाल हमले के मामले को समझाने की कोशिश की. ध्रुव राठी के यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और एक्स पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में खबर के कतरन को शेयर करते हुए बताया कि कैसे स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में उन्हें मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ख़राब व्यवहार और आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए देखा गया था. राठी ने मालीवाल के लंगड़ा कर चलने के बारे में भी बात की, जबकि एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में उन्हें बिना किसी परेशानी के चलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया था.वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, कई फैक्ट्स ध्रुव राठी अपने वीडियो में बताने में विफल रहे.

1. पार्टी ने घटना स्वीकार करने के बाद यू-टर्न ले लिया,
2. MLC (MEDICO-LEGAL CASE) रिपोर्ट में हमले के कारण चोटों का पता चला
3. वीडियो का एक हिस्सा जारी किया गया और फिर आरोपी का फोन आया
4. आरोपी को अपराध वाली जगह (सीएम हाउस) से गिरफ्तार किया गया. सबूतों से छेड़छाड़ के लिए उसे दोबारा वहां जाने की अनुमति क्यों दी गई?
5. एक महिला जो हमेशा सही मुद्दों के लिए खड़ी रहती है, यहां तक कि बिना सुरक्षा के अकेले मणिपुर भी गई, उसे भाजपा कैसे खरीदा सकती है?

मालीवाल ने आगे कहा कि जिस तरह से AAP और उसकी ‘पूरी मशीनरी’ और समर्थकों ने उन्हें ‘अपमानित और शर्मिंदा’ करने का प्रयास किया है, वह ‘महिलाओं के मुद्दों पर उनके रुख को बताता है.’

AAP के राज्यसभा सांसद ने ट्वीट किया, मैं बलात्कार और जान से मारने की धमकियों की शिकायत दिल्ली पुलिस से कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. अगर मेरे साथ कुछ होता है, तो हम जानते हैं कि किसके उकसावे पर ये हुआ है.

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले को लेकर AAP और भाजपा आमने-सामने हैं. उधर, बिभव कुमार को कथित हमले के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार (24 मई) को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह 28 मई तक हिरासत में रहेंगे.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...