9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'हमारी इच्छा है कि नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', नीतीश की...

‘हमारी इच्छा है कि नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें’, नीतीश की फिसली जुबान

Published on

पटना,

बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार की सभी 40 सीटों और देशभर में 400 से ज्यादा सीट जीतें. और नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें. ताकि देश का विकास हो, बिहार का विकास हो. नीतीश ने कहा कि नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री हैं हीं और आगे भी रहबे करेंगे.

रैली में नीतीश कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने कोई काम नहीं किया. 2005 से पहले शाम को डर की वजह से कोई घर से निकलने की हिम्मत नहीं करता था. काफी झगड़े होते थे, स्वास्थ्य और शिक्षा बदहाल थी. सड़कों की हालत जर्जर थी. उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद था, तब कुछ ही जगहों पर सड़कें थी. बाकी सब जगह पैदल जाना पड़ता था. सीएम ने कहा कि उन लोगों (आरजेडी) को मौका मिला, लेकिन कोई काम नहीं किया.

सीएम नीतीश ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग आज हमारे खिलाफ हो गए हैं तो बोलते हैं कि हमने कोई काम नहीं किया, जबकि ये पूरी तरह झूठ है. सीएम नीतीश ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि एक आदमी ने 9 बेटा-बेटी पैदा किए. अब बेटा-बेटी ही करते रहते हैं. जब हम उनके साथ आए तो देखा कि ये गड़बड़ करते हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...