9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : डरा धमकाकर लड़के से बनाता था गलत संबंध, नाबालिग...

उत्तर प्रदेश : डरा धमकाकर लड़के से बनाता था गलत संबंध, नाबालिग ने कर दी हत्या

Published on

मुजफ्फरनगर,

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में 20 मई को एक 46 वर्षीय शख्स की उसके घर में ही धारदार हथियार से गला रेतकर उस समय हत्या कर दी गई थी जब मृतक की पत्नी किसी शादी समारोह में अपने मायके गई हुई थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ शख्स का शव बरामद किया था. इस मामले में अब एक नाबालिग को पकड़ा गया है.

पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो मामला साफ हो गया. पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया. नाबालिग ने बताया कि तकरीबन चार माह पूर्व मृतक ने उसे डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया था. उसका वीडियो भी मृतक ने अपने मोबाइल में रख लिया था.

नाबालिग को ब्लैकमेल करता था मृतक
इसके बाद लगातार नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ गलत काम करता आ रहा था. इससे परेशान होकर इस नाबालिग ने 20 मई को मौका मिलते ही धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया.बताया जाता है कि मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है. इस कारण उसके ऊपर जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं.

दो महीने से आरोपी के साथ गलत कर रहा था मृतक
इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि 20 मई को थाना शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में एक शख्स की हत्या की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की तकनीकी एविडेंस एवं फॉरेंसिक टीम के एविडेंस का विश्लेषण किया. हत्या करने में एक बाल अपचारी को अभियुक्त पाया गया. उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है. पूरी जांच के बाद यह बात सामने आई है कि मृतक का बाल अपचारी के साथ गलत संबंध था. वह पिछले 2 महीने से डरा-धमकाकर उस लड़के के साथ संबंध बना रहा था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...