10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली बेबी केयर हॉस्पिटल अग्निकांड में अस्पताल का मालिक गिरफ्तार, 7 नवजात...

दिल्ली बेबी केयर हॉस्पिटल अग्निकांड में अस्पताल का मालिक गिरफ्तार, 7 नवजात की हुई थी मौत

Published on

नई दिल्ली :

दिल्ली पुलिस ने विवेक विहार बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के मामले में हॉस्पिटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में आग लगने से 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची के साथ ही ऑन ड्यूटी रहे डॉक्टर आकाश को भी हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के मालिक का आपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है। शनिवार देर रात अस्पताल में आग लगने के बाद 13 नवजात बच्चों को बाहर निकाला गया था। हालांकि, 7 बच्चों की मौत हो गई जबकि 5 बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल का मालिक डॉ. नवीन फरार था। माना जा रहा था कि घटना के बाद जयपुर भाग गया था।

बेबी केयर सेंटर का लापरवाही का इतिहास
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में, अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची पर बच्चों के अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के हाथरस के दंपती को भी धमकी दी थी। उस समय इलाज के दौरान दंपती के बच्चे का हाथ टूट गया था। घटना में नर्स बच्चे को पीटती हुई नजर आई थी। 2021 में, यह पता चला कि अस्पताल दिल्ली नर्सिंग होम अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड नहीं था। हालांकि, अधिकारियों ने जुर्माना लगाया और जब जुर्माना अदा किया गया, तो इलाज फिर से शुरू हुआ था

ऑक्सीजन सिलेंडर के कारण विस्फोट
इस बीच, दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि संभावना है कि बेबी केयर सेंटर के पास अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वहां कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर थे, जिसके कारण विस्फोट हुआ। घटना में एक स्कूटर, एक एम्बुलेंस और पास के पार्क के एक हिस्से में भी आग लग गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को शीघ्र जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...