4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव की जनसभा में सुरक्षा चूक, बलिया में युवक ने की...

अखिलेश यादव की जनसभा में सुरक्षा चूक, बलिया में युवक ने की मंच पर चढ़ने की कोशिश

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी चरण में है. ऐसे में सभी दलों की निगाहें 1 जून की वोटिंग पर हैं और इस आखिरी चरण को जीत का जरिया बनाने में सभी दल जुटे हुए हैं. प्रचार और जनसभाओं का दौर जारी है. इसी कड़ी में यूपी के पूर्व सीएम सपा नेता अखिलेश यादव, बलिया में जनसभा करने पहुंचे थे. यहां सपा मुखिया की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अखिलेश यादव के सामने मंच पर तढ़ने की कोशिश की, हालांकि इससे पहले ही सुरक्षा कर्मी ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया.

युवक ने की मंच पर चढ़ने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, यूपी के बलिया में सपा चीफ अखिलेश यादव की जसनसभा में एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ कर अखिलेश यादव से मिलने के लिए मंच पर चढ़ने वाला था. इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवक दौड़कर आता है और छलांग लगा कर मंच पर चढ़ने का प्रयास करता है, लेकिन इसी बीच एनएसजी कमांडो उसे बहुत फुर्ती के साथ दबोच लेता है. कमांडो ने युवक को दबोच कर यूपी पुलिस को हवाले कर दिया. जिसके बाद युवक को फिर से भीड़ के अंदर भेज दिया गया.

एनएसजी कमांडो ने युवक को पकड़ा
बता दें कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव हनुमानगंज ब्लॉक के फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में सपा (इंडि गठबंधन) के प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. वह मंच पर बैठे थे, इसी दौरान यह घटना देखने को मिली है. सपा चीफ अखिलेश यादव मंच पर बैठे थे, तभी एक उनका एक समर्थक सुरक्षा घेरा को तोड़कर मंच पर चढ़ने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका. वह मंच पर चढ़ता इससे पहले ही एनएसजी कमांडो ने युवक को पकड़ लिया. उत्तर प्रदेश की बलिया सीट पर सातवें चरण में वोटिंग होनी है. एक जून को वोटिंग होगी, जिसको लेकर अखिलेश यादव जन संपर्क करने यहां पहुंचे थे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...