12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorized'देवों के देव...' एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अस्पताल में हुईं भर्ती, हालत में...

‘देवों के देव…’ एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अस्पताल में हुईं भर्ती, हालत में नहीं है सुधार, कहा- मैं खा नहीं पा रही

Published on

‘कुबूल है’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में अपने रोल्स के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हालिया इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने शेयर किया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था, उन्हें कहां भर्ती कराया गया था और भी बहुत कुछ। पूजा बनर्जी को गंभीर परेशानी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने खुद बताया है कि उन्हें क्या समस्या हुई थी।

पूजा बनर्जी ने बताया कि चिकित्सा सहायता लेने से पहले वह कई दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। पूजा एक हफ्ते से वायरल से पीड़ित हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे लगा कि यह सिर्फ थकान है लेकिन मुझे बुरा लगने लगा। मुझे तेज बुखार और बेहद कमजोरी थी जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने मुझे ड्रिप लगा दी। अब भी मुझे बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। मुझे बहुत तेज बुखार है। गले में संक्रमण है और मैं खाना भी नहीं खा पा रही हूं।’

कौन कर रहा पूजा की देखभाल
जब उनसे पूछा गया कि इस कठिन समय में उनकी देखभाल कौन कर रहा है, तो पूजा बनर्जी कहती हैं, ‘कुछ दिन तो मुश्किल रहे हैं। मेरे पति यहां हैं लेकिन मेरी देखभाल करने के लिए कोई और नहीं है। मुझे पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लगेगा।’

पूजा बनर्जी के सीरियल और शोज
पूजा बनर्जी को ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ में वृंदा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2014 में ‘झलक दिखला जा’ और 2015 में ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में भी हिस्सा लिया। पूजा ने 2008 में ‘कहानी हमारे महाभारत की’ से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की। पूजा बनर्जी आफरीन का रोल करते हुए ‘कुबूल है’ के कलाकारों में शामिल हुईं। उन्होंने ‘रजिया सुल्तान’ में यासमीन का किरदार भी निभाया था। 2016 में, उन्होंने ‘बिग बॉस बांग्ला’ में भी भाग लिया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...