9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedजान से भी गए और पैसे भी नहीं... दिल दहला देगा देश...

जान से भी गए और पैसे भी नहीं… दिल दहला देगा देश में एक्‍सीडेंट क्‍लेम की ‘कछुआ चाल’ का आंकड़ा!

Published on

नई दिल्‍ली:

देश में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े 80,455 करोड़ रुपये के लगभग 10,46,163 क्‍लेम लंबित हैं। 2018-19 से 2022-23 के बीच इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जरिये यह जानकारी मिली है। अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट के वकील के. सी. जैन के आवेदन के जवाब में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने यह ब्‍योरा दिया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से पूछे गए सवाल में जैन ने राज्य और जिलेवार विवरण के साथ-साथ देश में लंबित मोटर दुर्घटना दावों की कुल संख्या बताने का अनुरोध किया था। उन्होंने पिछले पांच सालों के दौरान शुरू किए गए, निपटाए गए और बाकी बचे दावों का वार्षिक विवरण और मोटर दुर्घटना दावों के शीघ्र निपटान के लिए केंद्र की ओर से की गई पहल, यदि कोई हो, के बारे में पूछा था।

IRDAI ने क्‍या ब्‍योरा द‍िया?
आईआरडीएआई की जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 में 52,713 करोड़ रुपये के 9,09,166 क्‍लेम, 2019-20 में 61,051 करोड़ रुपये के 9,39,160 क्‍लेम, 2020-21 में 70,722 करोड़ रुपये के 10,08,332 क्‍लेम, 2021-22 में 74,718 करोड़ रुपये के 10,39,323 क्‍लेम, 2022-23 में 80,455 करोड़ रुपये के 10,46,163 क्‍लेम थे।क्षेत्रीय स्तर की जानकारी के बारे में आईआरडीएआई ने कहा, ‘मोटर थर्ड पार्टी दावों का जिला-वार और राज्य-वार विवरण आईआरडीएआई के पास उपलब्ध नहीं है, क्योंकि आईआरडीएआई ऐसी विस्तृत जानकारी एकत्र या बरकरार नहीं रखता।’

कछुआ चाल को लेकर च‍िंंता
आगरा में रहने वाले वकील जैन ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लंबित दावों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में मृतक और घायल व्यक्तियों के आश्रितों के दावों के निपटान में भी देरी हो रही है।सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता ने दावा निपटान की ‘कछुआ चाल’ पर भी चिंता जताई और अनुमान लगाया कि पीड़ित को वित्तीय राहत पाने में औसतन चार साल लगते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...