9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedशेयर मार्केट ऑल-टाइम हाई पर... लेकिन 4 जून को नहीं आई बीजेपी...

शेयर मार्केट ऑल-टाइम हाई पर… लेकिन 4 जून को नहीं आई बीजेपी सरकार तो मच जाएगा हाहाकार!

Published on

नई दिल्ली:

शेयर मार्केट आज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। फाइनेंशियल और मेटल शेयरों के दम पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 500 अंक से अधिक तेजी के साथ 75,949.30 अंक के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty50) भी 100 अंक से अधिक तेजी के साथ 23,092 अंक के नए रेकॉर्ड को छू गया। लेकिन जानकारों का कहना है कि अगर लोकसभा चुनावों में बीजेपी की हार होती है तो स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) के मुताबिक अगर चार जून के नतीजे में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के पक्ष में नहीं रहते हैं तो इक्विटी वैल्यूएशन 2014 से पहले के स्तर तक जा सकता है।

यूबीएस सिक्योरिटीज के प्रेमल कामदार ने कहा कि अगर लोकसभा चुनावों के परिणाम उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहते हैं तो इसका शेयर बाजार में निगेटिव असर होगा। इसकी वजह यह है कि राजनीतिक अस्थितरता और पॉलिसी पैरालिसिस की आशंका के कारण बाजार की धारणा प्रभावित होगा और निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है। इससे नियर टर्म में फाइनेंशियल मार्केट्स में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। इक्विटी वैल्यूएशंस प्री-एनडीए स्तर तक गिर सकते हैं। ऐतिहासिक रूप से जब भी चुनाव रिजल्ट के कारण मार्केट में गिरावट आई है तो उसकी भरपाई के लिए मीडियम से लॉन्ग टर्म तक इंतजार करना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि बाजार और कंपनियों को नई सरकार की नीतियों के अनुरूप ढलने में समय लगता है। ब्रोकरेज ने इन चुनावों में इन्वेस्टर्स के लिए चार सीनेरेयो बनाए हैं।

सीनेरियो 1
अगर बीजेपी इन चुनावों में अपनी सिंगल-पार्टी मैज्योरिटी बरकरार रखती है तो मार्केट्स को यह भरोसा रहेगा कि सरकार की नीतियां जारी रहेंगी। विनिवेश, लैंड बिल और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात आगे बढ़ सकती है। कुल मिलाकर फाइनेंशियल मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना रहेगा।

सीनिरेयो 2
अगर बीजेपी सिंगल पार्टी मैज्योरिटी हासिल में नाकाम रहती है और एनडीए के दूसरे घटक दलों के साथ मिलकर सरकार बनाती है तो नीतिगत स्थिरता को लेकर बाजार की भरोसा थोड़ा डगमगा सकता है। ऐसी स्थिति में गठबंधन के दूसरे दलों की तरफ से दबाव बढ़ सकता है लेकिन ओवरऑल मैक्रो स्टैबिलिटी बनी रह सकती है। इसका वित्तीय बाजारों पर मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है।

सीनेरियो 3
अगर एनडीए बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाता है और किसी को बहुमत नहीं मिलता है तो बाजार में अनिश्चितता बढ़ सकती है। मजबूत सरकार नहीं होने पर फैसले लेने में देरी से सुधारों पर असर हो सकता है। इससे पॉलिसी पैरालिसिस की स्थिति पैदा हो सकती है जिसका फाइनेंशियल मार्केट्स पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

सीनेरियो 4
अगर INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो इससे बाजार में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसा होने पर नीतियों में बदलाव किया जा सकता है। यूबीएस ने कहा कि ऐसा होने पर एनडीए सरकार के कई सुधारों को पलटा जा सकता है। सरकार में बदलाव होने पर शेयर बाजार में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...