9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में आखिरी मस्जिद से हटाए गए गुंबद और मीनार, क्या है...

चीन में आखिरी मस्जिद से हटाए गए गुंबद और मीनार, क्या है ड्रैगन का इस्लाम का चीनीकरण अभियान?

Published on

बीजिंग

चीन में अरबी शैली में बनी आखिरी बड़ी मस्जिद की इमारत में कई बदलाव किए गए हैं। मस्जिद के गुंबद और मीनारों को बदल दिया गया है। मस्जिद की इमारत को इस तरह से बदला गया है कि ये अरबी शैली के बजाय चीनी अंदाज की इमारत लगे। ये बदलाव देश की मस्जिदों का चीनीकरण किए जाने के सरकारी अभियान के तहत किए जा रहे हैं। इसी के तहत मस्जिद के गुंबद और मीनारें हटाई गई हैं। मस्जिद के ऊपर लगे अर्धचंद्र और टाइलों को भी कम कर दिया गया है। चीन के शिनजियांग प्रांत में खासतौर से ये अभियान चलाया गया। शिनजियांग प्रांत के कम्युनिस्ट पार्टी के नेता जिंगरुई ने हाल ही में कहा था कि मुस्लिम बहुल प्रांत में इस्लाम का चीनीकरण जरूरी था।

चीन में बीते कुछ समय में लगातार मस्जिदों में बदलाव किया गया है। मस्जिदों की अरबी स्टाइल की विशेषताएं हटाते हुए इनको चीनी शैली में बदल दिया गया है। चीनी सरकार ने 2018 में ‘इस्लाम के चीनीकरण’ के लिए पांच साल के प्लान का ऐलान किया था। इसी योजना के तहत ये किया जा रहा है। इस प्लान का उद्देश्य विदेशी वास्तुकला शैली का विरोध करना और चीनी विशेषता वाली इस्लामिक वास्तुकला को बढ़ावा देना है।

2016 में शुरू हुई इस अभियान की चर्चा
‘इस्लाम के चीनीकरण’ की अवधारणा पर अप्रैल 2016 में राष्ट्रीय धार्मिक कार्य सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग ने बात की थी। उन्होंने धर्मों को समाज के अनुकूल बनाने और चीनी संस्कृति के साथ धार्मिक मान्यताओं के एकीकरण की वकालत की थी। इससे इस्लाम के चीनीकरण की बहस ने जोर पकड़ा। साल 2017 में चीनी सरकार ने मुस्लिमों को लेकर सख्त रुख अपनाना शुरू किया। 2017 के बाद से चीन ने मुसलमानों पर की गई कार्रवाइयों को ‘धार्मिक अतिवाद’ को खत्म करने का प्रयास बताया है। इसमें उइगर मुस्लिमों के बहुत से धार्मिक अनुष्ठानों को प्रतिबंधित किया गया और बड़ी तादाद में गिरफ्तारियां भी की गईं। शिनजियांग में मस्जिदों को तोड़ने के आरोप भी चीनी अफसरों पर लगे हैं।

चीनीकरण से तात्पर्य गैर-चीनी समाजों या समूहों के चीनी संस्कृति में समाहित होने की प्रक्रिया से है। इसमें इस्लाम को चीन की संस्कृति, विचार और जातीय नियमों में आत्मसात करने पर जोर है। हाल के सालों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कई दफा इस्लाम, ईसाई और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के ‘चीनीकरण’ का आह्वान किया है। इस अभियान के लिए चीन पर लगातार मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने 2022 की अपनी रिपोर्ट में चीनी सरकार पर शिनजियांग में गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना के बावजूद चीन अपनी नीति से पीछे नहीं हटा है। ह्यूमन राइट्स वॉच की नवंबर 2023 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सरकार का मस्जिदों और मुस्लिमों पर कई तरह की पाबंदी लगाने वाला अभियान शिनजियांग, निंग्जिया और गांसु प्रांत तक चल रहा है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...