9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमारे पास कोई मनमोहन सिंह नहीं... पाकिस्तान के शीर्ष अर्थशास्त्री का छलका...

हमारे पास कोई मनमोहन सिंह नहीं… पाकिस्तान के शीर्ष अर्थशास्त्री का छलका दर्द, बोले- मुल्क तबाह

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की तुलना अक्सर भारत से की जाती है। दोनों देश एक साथ आजाद हुए। पाकिस्तान अमेरिका और ब्रिटेन का करीबी बन गया। इससे पाकिस्तान की आर्थिक उन्नति काफी तेजी से हुई। लेकिन 80 के दशक के बाद पाकिस्तान उतनी ही तेजी से नीचे भी गिरा। आज स्थिति यह है कि पाकिस्तान के पास दूसरे देशों के सामने भीख का कटोरा फैलाने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है। यह बात पाकिस्तान की शीर्ष अधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ भी मानते हैं। उन्हीं में से एक हैं पाकिस्तान के फेडरल रेवेन्यू बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर शब्बार जैदी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पाकिस्तान के पास कोई मनमोहन सिंह नहीं था। इस कारण उनका देश आर्थिक संकट में फंसा हुआ है।

शब्बार जैदी ने क्या कहा
शब्बार जैदी ने कहा, “पाकिस्तान को किसी फौजी ने, किसी जनरल ने या किसी सियासतदान ने तबाह नहीं किया। पाकिस्तान को पाकिस्तान के उन मइशतदारों ने तबाह किया है, जो डिक्टेटरों और अमीरों की शॉर्ट टर्म पॉलिसी को प्रोजेक्ट करते रहे, अपनी चंद रोजा नौकरियों के लिए और वफादात के लिए। मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि वे पाकिस्तान के साथ सिंसियर नहीं थे। हमारे पास मनमोहन सिंह नहीं थे।”

शब्बार जैदी कौन हैं?
सैयद मोहम्मद शब्बार जैदी एक पाकिस्तानी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिन्होंने मई 2019 से अप्रैल 2020 तक पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड के 26वें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इससे पहले, उन्होंने 2013 के कार्यवाहक सेटअप के दौरान सिंध सरकार में प्रांतीय मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह पाकिस्तान के चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के फेलो सदस्य हैं और उन्होंने 2005-2006 तक संस्थान के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वह 1969 से प्राइसवाटरहाउसकूपर्स इंटरनेशनल की सदस्य फर्म ए.एफ. फर्ग्यूसन एंड कंपनी के साथ काम कर रहे थे और वर्तमान में वहां वरिष्ठ भागीदार के रूप में काम कर रहे थे।

कई किताबें भी लिख चुके हैं शब्बार जैदी
अपने गैर-लाभकारी कार्यों में, वह सिंध इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड ट्रांसप्लांटेशन (एसआईयूटी) के ट्रस्टी और लियाकत नेशनल हॉस्पिटल और कराची स्कूल ऑफ बिजनेस एंड लीडरशिप (केएसबीएल) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य हैं। पूर्व में वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष और साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स के चेयरमैन भी रह चुके हैं। सैयद शब्बर जैदी ने कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें पनामा लीक्स – ए ब्लेसिंग इन डिसगाइज – ऑफशोर एसेट्स ऑफ पाकिस्तानी सिटीजन्स, ए जर्नी फॉर क्लैरिटी और पाकिस्तान: नॉट ए फेल्ड स्टेट शामिल हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...