10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में आग से मौत का तांडव, पिछले 5 महीनों में 55...

दिल्ली में आग से मौत का तांडव, पिछले 5 महीनों में 55 लोगों की झुलसकर मौत, डरा रहे हैं ये आंकड़े

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ-साथ पिछले कुछ महीनों में आग की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। इस साल अब तक दिल्ली में आग में झुलसने से 55 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सोमवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में आग में झुलसने से 16, फरवरी में 16, मार्च में 12, अप्रैल में चार और 26 मई तक सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने की घटनाओं के कारण जनवरी में 51, फरवरी में 42, मार्च में 62, अप्रैल में 78 और 26 मई तक 71 लोग घायल हुए।

26 मई तक 8912 आग की खबरें
एक जनवरी से 26 मई तक दिल्ली अग्निशमन सेवा को आग लगने से संबंधित 8,912 सूचनाएं प्राप्त हुईं। आंकड़ों के मुताबिक 2023 में इसी अवधि के दौरान 36 लोगों की जान गई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘इस साल आग लगने से संबंधित सूचनाएं 32.26 प्रतिशत बढ़ी हैं। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल एक जनवरी से 26 मई तक आग लगने से संबंधित कुल 6,436 सूचनाएं मिली थीं, लेकिन इस साल इसी अवधि के दौरान 8,912 सूचना मिली हैं।’ अधिकारी ने कहा, ‘पिछले साल इसी अवधि के दौरान 36 लोगों की जान गई थी, इस साल अब तक कुल 55 लोगों की जान जा चुकी है।’

विवेक विहार में बेबी केयर अस्पताल में लगी आग
रविवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से छह नवजात शिशुओं की मौत हो गई। आग शनिवार रात करीब 11:30 बजे ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ अस्पताल में लगी और जल्द ही यह दो अन्य इमारतों में भी फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया, ‘बेबी केयर अस्पताल के पास आग सुरक्षा संबंधी कोई एनओसी नहीं है और आग से निपटने की उचित व्यवस्था भी नहीं है। इसके अलावा, ऑक्सीजन सिलेंडर भी वहां रखे गए थे जो फट गए थे।’

उन्होंने कहा, ‘चाहे एनओसी सर्टिफिकेट की जरूरत हो या नहीं, सभी को हर प्रकार की इमारतों में आग से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए। पानी की बौछार करने वाली प्रणाली लगाना शुरुआत में आग से निपटने और अग्निशामकों को सूचित करने के बेहतर तरीकों में से एक है।’ इसी दिन पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, 15 फरवरी को बाहरी दिल्ली के अलीपुर के दयालपुर बाजार में एक पेंट बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट और उसके बाद आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में चार लोग घायल हो गये थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...