9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअगली महामारी निश्चित है... शीर्ष वैज्ञानिक की डराने वाली चेतावनी, कहा- तैयारियों...

अगली महामारी निश्चित है… शीर्ष वैज्ञानिक की डराने वाली चेतावनी, कहा- तैयारियों में कमी ना होने दें

Published on

लंदन

ब्रिटेन के पूर्व चीफ साइंटिफिक एडवाइजर सर पैट्रिक वालेंस ने कहा है कि दुनिया जल्दी ही एक और महामारी का सामना करने जा रही है और इसे रोकना तकरीबन नामुमकिन है। वालेंस ने चेतावनी देते हुए है कि एक और महामारी का आना निश्चित है। ऐसे में सरकार को इस ओर से पीठ करने की बजाय तैयारियों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। वालेंस का मानना है कि इलाज तक पहुंच और टीका कठोर उपायों की जररूत को कम कर सकता है, जैसा कि कोरोना महामारी के दौरान करने को मजबूर होना पड़ा था। बीते कुछ सालों में कोरोना वायरस से फैली महामारी ने दुनियाभर में दहशत फैलाई है और लाखों लोगों की जान ली है। ऐसे में वालेंस की चेतावनी ने एक बार फिर चिंता को बढ़ा दिया है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, हे फेस्टिवल में बोलते हुए वालेंस ने कहा कि आने वाले समय में चुनाव के बावजूद महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने पर भी जोर देने की जरूरत है। वालेंस के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण मामलों में से एक उभरते खतरों का शीघ्र पता लगाने के लिए बेहतर निगरानी की व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने 2021 में जी7 नेताओं को अपना संदेश दोहराते हुए त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आसानी से उपलब्ध निदान, टीके और उपचार कोविड दौरान देखे गए कठोर उपायों की आवश्यकता को रोक सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय की जरूरत
वालेंस ने आगे कहा, ‘सुधारों के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समन्वय की आवश्यकता है। 2023 तक जी7 उन बिंदुओं को भूल ही गया था, जो उन्होंने 2021 में उठाए थे। ये नहीं चलता है, आप इसके बारे में नहीं भूल सकते। महामारी की तैयारियों के लिए पूरे दमखम से व्यवहार किया जाना चाहिए। हम जानते हैं कि हमारे पास एक सेना होनी चाहिए, इसलिए नहीं कि इस साल युद्ध होने वाला है, बल्कि हम जानते हैं कि एक राष्ट्र के रूप में हमें जो चाहिए उसका यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

एलॉन मस्क ने दिया अपना सबसे बड़ा डर, आई के बारे में चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि हमें तैयारी में कोताही नहीं करनी है। इसे आसान चीज़ के रूप में नहीं देखना चाहिए कि जब महामारी का कोई संकेत ना हो तो बेफिक्र बैठ जाएं। महामारी का कोई संकेत नहीं होगा और ये आ जाएगी। उन्होंने महामारी समझौते के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के दबाव का उल्लेख किया, जो देशों के लिए महामारी तैयारियों पर सहयोग करने के लिए एक प्रस्तावित समझौता है, जो उठाए जा रहे सकारात्मक कदमों में से एक है। फिर भी मुझे नहीं लगता कि पर्याप्त फोकस है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...