9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपरमाणु खतरा: दुनियाभर में बढ़ी रेडियोएक्टिव मेटेरियल की चोरियां, कहीं ये बड़े...

परमाणु खतरा: दुनियाभर में बढ़ी रेडियोएक्टिव मेटेरियल की चोरियां, कहीं ये बड़े खतरे की घंटी तो नहीं

Published on

नई दिल्ली

पिछले साल, दुनिया भर के 31 देशों में कम से कम 168 बार परमाणु और रेडियोधर्मी सामग्री की चोरी या गुम होने की चिंताजनक घटनाएं सामने आईं। इनमें से छह घटनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने गंभीर चिंता जताई है। पिछले 30 वर्षों में दर्ज 4,243 संदिग्ध मामलों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है, जिनमें परमाणु और रेडियोधर्मी सामग्री की तस्करी, खोना या चोरी शामिल है। 1993 से अब तक सामने आए इन मामलों में से 350 गंभीर तस्करी या दुरुपयोग से जुड़े हो सकते हैं, जो विनाशकारी परिणामों को जन्म दे सकते हैं।यह रेडियोधर्मी पदार्थ बम बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जो विस्फोटकों के साथ रेडियोधर्मी पदार्थों को मिलाकर बनाए जाते हैं और व्यापक पर्यावरणीय प्रदूषण का कारण बन सकते हैं। आतंकवादी समूह या अन्य गैर-राज्यीय हथियार समूह इन सामग्रियों का उपयोग विनाशकारी परमाणु हथियार बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

IAEA को डर है कि चोरी किए गए यूरेनियम से ही बम बनाए जा सकते हैं। जो रेडियो प्रदूषण फैला सकते है। बता दें कि एक टन प्राकृतिक यूरेनियम से 5.6 हथियार ब्रेड यूरेनियम बन सकता है। हिरोशिमा में अमेरिका ने 64 किलोग्राम यूरेनियम वाले एटम बम का इस्तेमाल किया था।

जून 2021 में झारखंड में 6.4 किलोग्राम यूरेनियम के साथ सात लोग गिरफ्तार किए गए थे। जबकि मई 2021 में 7 किलोग्राम प्राकृतिक यूरेनियम बेचने की कोशिश में लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। फरवरी 2022 में नेपाल में दो भारतीयों सहित आठ लोग यूरेनियम जैसा पदार्थ बेचते पकड़े गए थे।

बड़े साइबर अटैक
हू एम आई नो न्यूक्लियर पावर ने 2014 में कोरियाई परमाणु संयंत्र हैक किया था। वहीं उत्तर कोरिया के लाजरस ग्रुप ने 2019 में भारतीय परमाणु संयंत्र में गैलवेयर डाला। 2003 में स्लैमर वर्ग ने एक परमाणु संयंत्र का कंप्यूटर संक्रमित किया था।

आतंकियों की क्षमता
साल 2016 में 1515 की यूके और यूरोप पर परमाणु हमले की योजना बनाई थी। उससे पहले साल 2014 में ISIS ने मोसुल विश्वविद्यालय के परमाणु सामग्री पर कब्जा किया था। वहीं North Caucasus के आतंकियों ने एक परमाणु पनडुब्बी जब्त करने की कोशिश भी की और एक जापानी की ग्रुप ने परमाणु हथियार हासिल करने का प्रयास किया था। पिछले हफ्ते वियना में हुए चौथे अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में ये बातें सामने आई कि केवल 145 देश रेडियोएक्टिव मैटेरियल चोरी की रिपोर्ट करते हैं। जेनरेटिव AI अब विकिरण के नतीजों का नकली चित्र बना सकता है। वहीं परमाणु सामग्री की चोरी और तोड़फोड़ एक बड़ा खतरा है। इसलिए साइबर हमलों से लड़ने के लिए नए सुरक्षा कार्यक्रम चाहिए। बता दें कि रूस के परमाणु ऊर्जा प्रमुख एलेक्सी लिखचेव के मुताबिक अगले महीने रूस भारत को अगली पीढ़ी का परमाणु ईंधन सप्लाई कर देगा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...