9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिस्‍तानी ही नहीं, दुनियाभर के आतंकियों का ठिकाना बन रहा जस्टिन ट्रूडो...

खालिस्‍तानी ही नहीं, दुनियाभर के आतंकियों का ठिकाना बन रहा जस्टिन ट्रूडो का कनाडा

Published on

ओटावा:

कनाडा की सरकार ना सिर्फ खालिस्तान आंदोलन को समर्थन देती दिख रही है बल्कि ग्लोबल जिहादी मूवमेंट का भी ये देश अड्डा बन रहा है। द प्रिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कैसे खालिस्तान और जिहादी आंदोलन से जुड़े लोगों को कनाडा में शरण मिल रही है। हाल ही में एक नए मामले ने इस ओर लोगों का ध्यान खींचा है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बीते हफ्ते अभियोजकों ने 20 साल के मिसिसॉगा निवासी आनंदनाथ या अदनान नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा शुरू किया, जो जिहादी सेल के हिटमैन के रूप में काम कर रहा था। आरोप है कि सुलेमान रजा और नकाश अब्बासी के साथ मिलकर आनंदनाथ इस्लामिक स्टेट को धन भेज रहा था। इस ऑपरेशन का पर्दफाश होने से रोकने के लिए उसने 2021 में अपने दोस्त नईम अकल की गोली मारकर हत्या भी कर दी थी। यह मामला दिखाता है कि संगठित अपराध से जुड़े खालिस्तान आतंकवादी कनाडा में अकेले नहीं हैं। देश में लगातार जिहादी समूहों को सुरक्षित आश्रय मिल रहा है।

द प्रिंट की रिपोर्ट कहती है कि इस्लामी इमिग्रेशन की शुरुआत कनाडा में 1975 में हुई थी। इस साल की गर्मियों में मिस्र के एक प्रांतीय सिविल सेवक का बेटा अहमद सईद खादर इंजीनियरिंग की डिग्री और कनाडाई नागरिकता हासिल करने की उम्मीद में मॉन्ट्रियल पहुंचा। पत्रकार मिशेल शेफर्ड के अनुसार, विश्वविद्यालय में वह मुस्लिम स्टूडेंट एसोसिएशन में शामिल हो गए, जो 1963 में मुस्लिम ब्रदरहुड द्वारा स्थापित एक समूह था और इसकी पूरे उत्तरी अमेरिका में शाखाएं थीं। अहमद सईद ने ही आगे चलकर कनाडा में जिहादी आंदोलन की नींव रखी। खादर ने 1970 के दशक में ईरान और अफगानिस्तान में फैले धार्मिक आंदोलनों में करीबी भागीदारी की मांग की। 1982 में वह अपने परिवार के साथ बहरीन चले गए। तीन साल बाद वे पाकिस्तान चले गए, यहां वह अब्दुल्ला आजम और उनके सहयोगी ओसामा बिन लादेन के समर्थक बन गए।

1995 में खादर गिरफ्तार
साल 1995 में पाकिस्तान में मिस्र के दूतावास पर बमबारी के बाद खादर को गिरफ्तार कर लिया गया और मौत की सजा सुनाई गई। कनाडा की उस वक्त की प्रधान मंत्री जीन चेरेतिन की सरकार ने राजनयिक दबाव बनाया तो उनको उन्हें रिहा कर दिया गया और अफगानिस्तान भेज दिया गया। खादर बाद में 2003 में पाकिस्तानी सेना के साथ गोलीबारी में मारा गया। उसका बेटा उमर के भी आतंकवाद में शामिल होने के पर्याप्त सबूत सामने आए लेकिन पूछताछ के दौरान उसे प्रताड़ित करने में कनाडाई अधिकारियों की भूमिका के लिए प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार से 10.5 मिलियन डॉलर का मुआवजा भी मिला।

अनुमान है कि करीब 180 कनाडाई नागरिकों ने इस्लामिक स्टेट के साथ काम किया था, जिनमें से लगभग 80 घर लौट आए हैं। विद्वान काइल मैथ्यूज का कहना है कि देश तथाकथित खिलाफत के लिए किए गए अपराधों के लिए नागरिकों पर मुकदमा चलाने में अनिच्छुक रहा है। अभी तक इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि आनंदनाथ या अदनान कैसे इस्लामिक स्टेट की ओर कैसे आकर्षित हुआ। माना जाता है कि अब्बासी के स्वामित्व वाली इस फर्म का इस्तेमाल सीरिया में इस्लामिक स्टेट में कनाडाई लोगों को धन भेजने के लिए किया गया था। ये भी साफ नहीं है कि नाथ जो जन्म के समय ड्रुज था, कैसे इस्लाम में आया।

राजनीतिक वैज्ञानिक लोर्ने डावसन ने टोरंटो जिहादियों के बारे में कहा है कि युवा लोग धर्मनिरपेक्ष या अधिकतम मध्यम धार्मिक पृष्ठभूमि से आए प्रतीत होते हैं। फिर भी वे सुसंगत धार्मिक बयानबाजी और उद्देश्य की भावना से एक साथ बंधे हुए थे। 9/11 के वर्षों पहले कनाडाई जासूस वार्ड एल्कॉक ने चेतावनी दी थी कि उनका देश एक ऐसे स्थान के रूप में जाना जा सकता है, जहां से आतंकवादी कृत्यों को वित्त पोषण और बढ़ावा मिलता है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...