18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यकेरल के मुख्यमंत्री की बेटी पर विदेशी बैंक खाता संबंधी आरोप गंभीर,...

केरल के मुख्यमंत्री की बेटी पर विदेशी बैंक खाता संबंधी आरोप गंभीर, विजयन जवाब दें: कांग्रेस

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी के एक खाड़ी देश में बैंक खाता होने संबंधी नए आरोपों पर हैरानी व्यक्त की और इस बारे में उनका जवाब मांगा. विपक्षी दल ने आरोपों को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि क्या उनकी बेटी टी वीणा की अब बंद हो चुकी कंपनी एक्सलॉजिक का विदेश में कोई बैंक खाता था.

भाजपा नेता शोन जॉर्ज ने मुख्यमंत्री की बेटी के खिलाफ नए आरोप लगाने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया इसके बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन का जवाब आया. जॉर्ज ने दावा किया कि वीणा और उनके परिवार के एक अन्य करीबी व्यक्ति का विदेशी बैंक में जॉइंट अकाउंट है और कई प्रमुख कंपनियों ने इसमें पैसे ट्रांसफर किया था. भाजपा नेता के आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद सतीशन ने विजयन से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या ऐसा कोई खाता है.

नेता विपक्ष ने कहा, ‘मुख्यमंत्री विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सलॉजिक पर जो आरोप लगे हैं वे चौंकाने वाले हैं. क्या मुख्यमंत्री की बेटी और उनसे जुड़े एक व्यक्ति का विदेश में संयुक्त खाता है? क्या इस खाते में पैसा आया है? मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए.’ उन्होंने आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि इस खाते में एसएनसी लवलीन और प्राइसवाटरहाउसकूपर्स जैसी प्रमुख कंपनियों ने पैसा जमा किया गया था. सतीशन ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को यह कहने का अधिकार है कि यह सही है या नहीं. यदि आरोप गलत है, तो आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.’

विजयन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब उनके और उनके परिवार के खिलाफ आरोप लगाए जाते हैं तो वे चुप्पी साध लेते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न मामलों में मार्क्सवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ जांच को नुकसान पहुंचाने का कारण माकपा-संघ परिवार की सांठगांठ है.

शोन जॉर्ज ने केरल हाई कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी की अब बंद हो चुकी कंपनी एक्सालॉजिक ने अबू धाबी में एक खाते में बड़ी रकम रखी थी और कनाडाई कंपनी एसएनसी लवलीन ने इसके माध्यम से पैसा अमेरिका ट्रांसफर किया था.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...