4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में गर्मी के साथ बढ़ रहीं आग लगने की घटनाएं, फायर...

दिल्ली में गर्मी के साथ बढ़ रहीं आग लगने की घटनाएं, फायर डिपार्टमेंट को आईं एक दिन में 183 कॉल

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी अपने चरम पर है. दिल्ली में पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. औसत तापमान 47 के करीब पहुंच गया है और कुछ जगहों पर 50 डिग्री को पार कर रहा है. बढ़ती गर्मी के साथ आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ गई हैं. दिल्ली में 24 घंटे में 183 फायर की कॉल दर्ज की गई हैं. इनमें से ज्यादातर कॉल दोपहर के बाद और देर शाम के बीच दर्ज की गईं.

24 घंटे में रिसीव कीं 183 फायर कॉल
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक इसकी वजह तेज गर्मी है. सुबह से ही तेज धूप पड़नी शुरू हो जाती है और दोपहर आते-आते जमीन तपने लगती है. इसके बाद एक हल्की सी चिंगारी को बड़ी लपट में बदलते देर नहीं लगती. एक तरफ लोग गर्मी से बेहाल हैं तो वहीं जरा सी गलती जानलेवा साबित हो रही है.

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि 28 मई की रात 12 से 29 की रात 12 के बीच उन्होंने कुल 220 कॉल रिसीव कीं जिसमें से 183 कॉल फायर की थीं. आमतौर पर इतनी ज्यादा फायर कॉल दीपावली के दिन ही आती हैं. सामान्य दिन में इससे आधी से भी कम कॉल फायर सर्विस रिसीव करती है.

सावधान रहने का समय
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक यह उनके लिए चुनौती भी है लेकिन उन्होंने हर कॉल को वक्त पर रिसीव किया और कहीं पर जान माल का ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया. हालांकि विवेक विहार की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए फायर निदेशक ने कहा कि उनकी जानकारी में वहां से कॉल ही उन्हें 40 से 45 मिनट देर से मिली थी.

खुद निदेशक के पास भी इलाके की एक विधायक की तरफ से कॉल गई थी. बहरहाल यह वक्त सावधानी से रहने का है. समय-समय पर एसी को बंद कर देने का है. लंबे रूट पर गाड़ी चलाते वक्त टायरों का ध्यान रखना चाहिए है ताकि हादसे से बचा जा सके.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...