9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान के एटम बम बिल्‍कुल तैयार, 'नो फर्स्‍ट यूज' नीति नहीं... पाक...

पाकिस्‍तान के एटम बम बिल्‍कुल तैयार, ‘नो फर्स्‍ट यूज’ नीति नहीं… पाक सेना ने पहली बार किया ऐलान, भारत को धमकाया

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत में लोकसभा चुनावों के बीच पाकिस्‍तान के परमाणु बम की ताकत पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर चुटकी ली है। इससे बौखलाए पाकिस्‍तान ने अब भारत को परमाणु बम की धमकी देना शुरू कर दिया है। पाकिस्‍तान के परमाणु बम की देखरेख करने वाली नैशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) खालिद अहमद किदवई ने कहा है कि पाक‍िस्‍तान की परमाणु बम को लेकर कोई ‘नो फर्स्‍ट यूज’ की नीति नहीं है। किदवई ने कहा कि पाकिस्‍तान के परमाणु बम पूरी तरह से तैयार हैं। ‘नो फर्स्‍ट यूज’ नीति का मतलब है कि किसी देश के परमाणु बम प्रतिरोध के लिए हैं, न कि परमाणु युद्ध के लिए। भारत ‘नो फर्स्‍ट यूज’ का पालन करता है लेकिन अब पाकिस्‍तान ने साफ कर दिया है कि वह जरूरत पर पड़ने परमाणु हमला भी कर सकता है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान के परमाणु बम विस्‍फोट के दिन एक सेमिनार को संबोधित करते हुए किदवई ने कहा, ‘पाकिस्‍तान की कोई परमाणु बम को लेकर कोई ‘नो फर्स्‍ट यूज’ नीति नहीं है। मैं इसे दोबारा कह रहा हूं ताकि जोर दिया जा सके।’ भारत के विपरीत पाकिस्‍तान ने अब तक यह साफ नहीं किया था कि वह ‘नो फर्स्‍ट यूज’ नीति में भरोसा रखता है या नहीं। पाकिस्‍तान के रणनीतिकारों को भारत के ‘नो फर्स्‍ट यूज’ नीति पर भी संदेह है। उनका मानना है कि भारत कह भले रहा है लेकिन परमाणु हमला कर सकता है। भारत ने अपने डॉक्ट्रिन में कहा है कि वह पहले किसी परमाणु हथियार संपन्‍न देश पर परमाणु हमला नहीं करेगा लेकिन अगर ऐसा हमला होता है तो इसका एटमी हथियारों से करारा जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्‍तानी सेना को क्‍यों सता रहा है बड़ा डर?
बता दें कि हाल ही में भारत में मांग उठी है कि ‘नो फर्स्‍ट यूज’ की नीति को बदला जाए लेकिन अभी कोई फैसला हुआ नहीं है। भारत में चल रही इस बहस से पाकिस्‍तानी सैन्‍य नेतृत्‍व घबराया हुआ है। इससे वे अब जवाबी कार्रवाई के लिए कदम उठा रहे हैं ताकि भारत पाकिस्‍तान के अंदर पहले कोई परमाणु हमला नहीं कर पाए। किदवई ने कहा कि भारतीय नेतृत्‍व को इस बारे में सोचना चाहिए कि पाकिस्‍तान के पूरी तरह से तैयार परमाणु बम प्रत्‍येक पाकिस्‍तानी नेता को यह स्‍वतंत्रता, सम्‍मान और साहस देती है कि वह सीधे भारत की आंखों में आंखें डालकर अपनी बात कह सके और कभी झुके नहीं।

पाकिस्‍तान की ओर से यह बयान तब आया है जब पीएम मोदी ने एक इंटरव्‍यू में पाकिस्‍तान के परमाणु बम की ताकत पर चुटकी ली थी। पीएम मोदी ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। जनरल किदवई ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्‍तान उभरती हुई तकनीक का इस्‍तेमाल कर रहा है ताकि देश के परमाणु कार्यक्रम को मजबूत किया जा सके। उन्‍होंने बताया कि पाक‍िस्‍तान की सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों के पास परमाणु बम है। किदवई ने कहा कि पाकिस्‍तान के परमाणु बमों से 2750 किमी तक भारतीय इलाके को निशाना बनाया जा सकता है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...