9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedपाक की कुल जीडीपी से ढाई गुना पैसा है हमारे RBI के...

पाक की कुल जीडीपी से ढाई गुना पैसा है हमारे RBI के पास, यूं ही नहीं खोला सरकार के लिए खजाना

Published on

नई दिल्ली:

आरबीआई (RBI) ने आज अपनी सालाना रिपोर्ट जारी कर दी। इसके मुताबिक 31 मार्च, 2024 तक केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट का साइज 11.08% बढ़कर 70.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आरबीआई के भंडार में 844.76 अरब डॉलर जमा हैं पाकिस्तान की कुल जीडीपी का करीब ढाई गुना है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक पाकिस्तान की जीडीपी करीब 338.24 अरब डॉलर है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में आरबीआई की बैलेंस शीट 63.44 लाख करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसकी बैलेंस शीट महामारी से पहले के स्तर पर सामान्य हो गई है। अब यह मार्च 2023 के अंत में 23.5 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में भारत की जीडीपी का 24.1 प्रतिशत पहुंच गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में केंद्रीय बैंक की आय में 17.04% की वृद्धि हुई, जबकि व्यय में 56.30% की कमी आई। वित्त वर्ष 2024 में आरबीआई का सरप्लस सालाना आधार पर 141.23% 2.11 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसे उसने हाल ही में केंद्र को ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 में आकस्मिक निधि के लिए 42,820 करोड़ रुपये प्रदान किए।

इकॉनमी का अनुमान
आरबीआई को लगता है कि भारतीय इकॉनमी का आउटलुक उज्ज्वल बना हुआ है। मैक्रोइकॉनोमिक फंडामेंटल्स की निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। फिर भी, खाद्य महंगाई बार-बार हो रहे आपूर्ति झटकों के प्रति संवेदनशील बनी हुई है। आरबीआई ने कहा कि फिस्कल कंसोलिडेशन को आगे बढ़ाते हुए पूंजीगत व्यय पर सरकार का निरंतर जोर, उपभोक्ताओं और कंपनियों का आशावाद निवेश और उपभोग मांग के लिए अच्छा संकेत है। आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में जीडीपी ग्रोथ रेट 7 फीसदी रह सकता है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...