9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के अखनूर में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, यूपी के...

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, यूपी के 21 तीर्थयात्रियों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू में एक दर्दनाक हादसा हो गया. तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक तीर्थयात्रियों से भरी बस यूपी के हाथरस से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रही थी. चोकी चोरा क्षेत्र में तंगली मोड़ पर ये हादसा हो गया और बस करीब 150 फुट नीचे खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था.

समाचार एजेंसी के मुताबिक दर्दनाक हादसा राजौरी जिले में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लोगों की चीख-पुकार मचने लगी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. पुलिस, नागरिकों और SDRF, NDRF ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को अखनूर के एक स्थानीय अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है

कहां से आ रही थी बस
बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

चालक को झपकी आने से हादसा
जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने बताया कि बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है और कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन शायद ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, वह कट को पार नहीं कर पाया। बस मोड़ लेने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोग हताहत हुए हैं और करीब 15 घायल हैं। घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है।

150 फीट खाई में गिरी बस

जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने बताया कि जिले के चोकी चोरा क्षेत्र में तांगली मोड़ पर यह बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया है एवं घायलों को अखनूर अस्पताल एवं जम्मू के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...