9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'काशी के लोग 1 जून के दिन बनाएं नया रिकॉर्ड...', पीएम मोदी...

‘काशी के लोग 1 जून के दिन बनाएं नया रिकॉर्ड…’, पीएम मोदी ने मतदान से पहले जारी किया वीडियो संदेश

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, अब सिर्फ आखिरी चरण की वोटिंग बाकी है. इस आखिरी चरण में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी चुनाव होना है. इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने इस वीडियो संदेश की शुरुआत हर-हर महादेव से की साथ ही भोजपुरी भाषा में अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है और इस काशी नगरी का प्रतिनिधि होना. बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप काशी वासियों के आशीष से ही संभव हो सका है.

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, ‘लोकसभा चुनाव के मतदान का दिन आ गया है. मेरे लिए काशी भक्ति, शक्ति और विरक्ति की नगरी है. काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है, संगीत और शास्त्रार्थ की धरती है. इस नगरी का प्रतिनिधि होना बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से और आप काशीवासियों के आशीर्वाद से ही संभव है.’

लोगों से मतदान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘काशी के लिए इस बार का चुनाव नवकाशी के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का भी चुनाव है. काशी के लोगों को 1 जून के दिन नया रिकॉर्ड बनाना है. मुझे याद है, मेरे नामांकन वाले दिन युवा पीढ़ी बहुत उत्साहित थी. अब यही उत्साह हर बूथ पर दिखे, मेरा यही आग्रह है.’

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘साथियों बीते दस साल में केंद्र सरकार की हर योजना में काशी ने मेरा साथ दिया है. मेरा मार्गदर्शन किया है. बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम, रिंग रोड का प्रोजेक्ट, वाराणसी के रेलवे स्टेशन का विकास और गंगा घाट के विकास से रोपवे का प्रोजेक्ट सिर्फ काशी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वोत्तर को विकास से जोड़ा है.

अब इस विकास की गति आपके वोट से आगे बढ़ने वाली है. काशी बीते दस साल में युवा कल्याण और विकास की राजधानी बन गई है. सांसद खेल प्रतियोगिता में आप लोगों का उत्साह मैंने देखा. शिगरा और गंजारी का स्टेडियम हो, बनास डेयरी और राजतलाब में पेरिशेबल कार्गो की सुविधा हो, काशी के लाखों लोगों का मोतियाबिंद का सफल इलाज हो, पर्यटन से बढ़ता विकास है, सभी योजना से काशी की युवा पीढ़ी, महिलाओं और किसानों को नई शक्ति मिल रही है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...