10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्ययूपी के मथुरा में दारोगा से मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप...

यूपी के मथुरा में दारोगा से मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में BJP नेता समेत 4 गिरफ्तार

Published on

मथुरा ,

यूपी के मथुरा में सब-इंस्पेक्टर पर हमला करने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में स्थानीय भाजपा नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसीपी (शहर) अरविंद कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है. पुलिस को हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम चौराहे पर दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर (एसआई) चेतन भारद्वाज और एक कांस्टेबल को मौके पर भेजा गया. जहां कुछ लोगों ने पुलिस से अभद्रता और हाथापाई की थी.

गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी भाजपा नेता दिनेश कुमार एसआई चेतन भारद्वाज की वर्दी का कॉलर पकड़कर उनके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहा है. आसपास लोगों की भीड़ मौजूद है. पुलिसवाले दिनेश को पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते दिख रहे हैं.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि नीरज नाम के व्यक्ति की कार दिनेश कुमार की मोटरसाइकिल से टकरा गई थी, जो बालाजीपुरम वार्ड पार्षद का पति है. इसके बाद उनके बीच बहस हुई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया. जिसके बाद बीच सड़क बवाल की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना पाकर जब पुलिस टीम पहुंची तो दिनेश कुमार उनके साथ भी भिड़ गया.

एसीपी अरविंद कुमार के मुताबिक, सूचना मिलने पर जब एसआई चेतन भारद्वाज और कांस्टेबल मौके पर पहुंचे तो दिनेश कुमार और उसके साथियों ने एसआई के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की. घटना में एसआई की वर्दी भी फट गई. बाद में जब एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो भाजपा नेता और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया गया.

बीते बुधवार को मामला दर्ज कर आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसीपी ने आगे बताया कि एसआई चेतन भारद्वाज की मेडिकल जांच भी कराई गई है. उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...