10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल बच्चों के साथ की ज्यादती, राजस्थान...

कांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल बच्चों के साथ की ज्यादती, राजस्थान के शिक्षा मंत्री के बयान से गर्माई राजनीति

Published on

जयपुर

भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने राजस्थान में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर केवल छलावा किया है, बच्चों के साथ ज्यादती की है। उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला किया। इसमें उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने एक भी इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं खोली, केवल हिंदी मीडियम स्कूलों का नाम बदलकर, उन्हें इंग्लिश मीडियम का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इनमें इंग्लिश मीडियम स्कूलों जैसी कोई सुविधा नहीं हैं।

कांग्रेस सरकार की गलती से लाखों स्टूडेंट को नुकसान हुआ
शिक्षा मंत्री दिलावर ने पिछली गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले सरकार ने केवल हिंदी मीडियम स्कूलों का नाम बदलकर, उन्हें इंग्लिश मीडियम कर दिया, लेकिन उनमें कोई सुविधा नहीं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक भी इंग्लिश मीडियम में स्कूल नहीं खोली हैं। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार की गलती से लाखों स्टूडेंटस को इससे नुकसान उठाना पड़ा हैं। उन्होंने कहा कि हम इंग्लिश मीडियम स्कूलों को जारी रखेंगे और बेस्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। हम किसी भी स्थिति में स्टूडेंट का नुकसान नहीं होने देंगे।

स्टेप बाय स्टेप स्कूल खुल जाना चाहिए
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कांग्रेस सरकार के दौरान खोली गई इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टेप बाय स्टेप खोली जानी चाहिए थी। पहले क्लास फर्स्ट और उसके बाद क्रमशः अगली क्लासे शुरू करते, तो बच्चों का शैक्षणिक स्तर विकसित होता, लेकिन एक साथ इंग्लिश मीडियम क्लासे से शुरू करने से बच्चों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा दसवीं तक हिंदी मीडियम में पढा है और अचानक 11वीं में वह इंग्लिश मीडियम में जाएगा, तो कैसे पढ़ाई कर सकेगा? उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह से इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर बच्चों के साथ ज्यादती की गई हैं।

इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर डोटासरा ने किया था हमला
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गत दिनों गहलोत सरकार के दौरान खोली गई इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने को लेकर एक बयान दिया था। हालांकि दिलावर बाद में बैकफुट पर आ गए। इस दौरान कांग्रेस दिलावर पर जमकर भड़क गई। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसको लेकर मंत्री दिलावर को जमकर आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती है कि गरीब का बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़े। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की कोशिश की गई, तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। साथ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए विधानसभा के बाहर और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...