12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यराजस्थान में लू से हुई मौत पर हाईकोर्ट ने दिखाई तल्खी, राज्य...

राजस्थान में लू से हुई मौत पर हाईकोर्ट ने दिखाई तल्खी, राज्य सरकार को मुआवजा के निर्देश, कांग्रेस ने शुरू की BJP की घेराबंदी

Published on

जयपुर

राजस्थान में भीषण गर्मी के तांडव ने लोगों को बहाल कर दिया हैं। इस दौरान कई शहरों का अधिकतम तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच गया हैं। इस बीच राजस्थान में गर्मी के प्रभाव के कारण लगातार लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए भजनलाल सरकार को लू के कारण मरने वाले लोगों के आश्रितों को समुचित मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश में 61 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग यह आंकड़ा कम होने का दावा कर रही हैं।

हीट वेव एक्शन प्लान को तत्काल लागू करें
हाईकोर्ट ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के संबंध में स्वतः संज्ञान लेते हुए राजस्थान के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि राजस्थान जलवायु परिवर्तन परियोजना के तहत तैयार ‘ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना’ के प्रभावी इम्प्लीमेंटेशन के लिए तत्काल और उचित कदम उठाने हेतु विभिन्न विभागों की समितियों का गठन किया जाए। न्यायमूर्ति अनूप कुमार की पीठ ने राज्य सरकार के अधिकारियों को भारी आवागमन वाली सड़कों पर पानी छिड़कने, ठंडक के लिए जगह उपलब्ध कराने, लाल बत्तियों पर छाया की व्यवस्था करने, लू के रोगियों के उपचार के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिए हैं।

डोटासरा का हमला, बीजेपी सरकार अलर्ट नहीं, ‘ऑटो मोड’ पर हैं
राजस्थान में भीषण गर्मी के कारण लोगों की मौत के आंकड़ों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर हाईकोर्ट के आदेश को पोस्ट करते हुए कहा कि ‘राजस्थान की भाजपा सरकार अलर्ट नहीं “ऑटो मोड” पर है, तभी तो कोर्ट को स्वप्रसंज्ञान लेकर आदेश देने पड़ रहे हैं। भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रकोप से करीब 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, भाजपा सरकार लू से बचाव एवं बिजली-पानी की पर्याप्त आपूर्ति प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है। सरकार की लापरवाही के बाद अब हाईकोर्ट ने स्वप्रसंज्ञान लेकर सरकार को विशेष एडवाइजरी जारी करने एवं मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। लू से बचाव एवं राहत के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार से उचित इंतजाम करने और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार लू से हुई मौतों के मामले में पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...