15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'दूसरी तरफ से कार आई और मोड़ पर कंट्रोल खो बैठा ड्राइवर',...

‘दूसरी तरफ से कार आई और मोड़ पर कंट्रोल खो बैठा ड्राइवर’, जम्मू बस हादसे के पीड़ित की आपबीती

Published on

जम्मू,

जम्मू के अखनूर में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक बस तीर्थयात्रियों को लेकर यूपी के हाथरस से जम्मू के शिव खोड़ी जा रही थी, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 57 लोग घायल हो गए. हादसा थाना अखनूर के अंतर्गत तुंगी मोड़ (चौकी चौरा) के पास हुआ. हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 12:35 बजे बस नंबर UP81CT-4058 खाई में गिर गई. बस ने अपनी यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू की थी. बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोड़ी जा रही थी.

शवों को अखनूर उप-जिला अस्पताल में भेज दिया गया है. घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को पहले इलाज के लिए अखनूर अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद 36 घायलों को एंबुलेंस में जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से छह की हालत गंभीर है. अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 36 से अधिक यात्रियों को जीएमसी अस्पताल लाया गया है. उनमें से छह की हालत गंभीर है.

अखनूर अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों में से एक अमरचंद ने बताया कि दूसरी तरफ से एक कार आ रही थी. ड्राइवर ने एक अंधे मोड़ को पार करने की कोशिश की, लेकिन वह बस से कंट्रोल खो बैठा. लिहाजा बस खाई में जा गिरी. हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि वे शिव खोड़ी की तीर्थयात्रा के लिए आए थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) फैसल कुरैशी, परिवहन आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. एसएसपी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बस में यात्रियों की संख्या अधिक नहीं थी. एसएसपी और जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने घायलों के बारे में जानकारी लेने के लिए जीएमसी अस्पताल का दौरा किया. एलजी मनोज सिन्हा ने इस दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

बस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अखनूर में बस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. पीएम मोदी ने ऐलान किया कि बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...