4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयतपती गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसी दिल्ली, देखिए कैसे एक बाल्टी...

तपती गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसी दिल्ली, देखिए कैसे एक बाल्टी के लिए रात से ही लग रही लाइनें

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात तो ऐसे हैं कि राजधानी के लोगों को एक तरफ गर्मी तड़पा रही है तो दूसरी तरफ लोग पीने के पानी के लिए तरस गए हैं। दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की इतनी कमी हो गई है कि अगर कोई पानी का टैंकर दिखता है तो लोग पाइप और बाल्टी लेकर उसकी तरफ दौड़ पड़ते हैं।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली के कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें आई हैं जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी के लोग पीने के पानी के लिए कितने तरस गए हैं कि टैंकर के आते ही उस पर प्यासे शेर की तरह झपट पड़ते हैं। दिल्ली की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें देखा जा सकता है कि बच्चा हो या जवान सभी पाइप लेकर टैंक पर चढ़े जा रहे हैं और उसमें से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

अंधेरे में ही लग जाती हैं लाइन
प्यासी दिल्ली के कुछ इलाकों में लोग पीने के पानी की चाहत में रात में ही लाइन लगा लेते हैं कि जब टैंकर आएगा तो उन्हें पहले पानी मिलेगा लेकिन जब पानी का टैंकर लोगों के आंखों के सामने आता है तो लोग उसके ऊपर झपट पड़ते हैं। जिसकी वजह से कुछ जगहों पर लोगों के झगड़ों की भी खबरें आई हैं। दिल्ली के विवेकानंद कैंप में तो लोगों का कहना है कि पानी भरने के लिए वो कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। जिसके कारण यहां पर कई बार लोगों में बहस भी हो जाती है। वहां के लोगों का कहना है कि हम अपना काम छोड़कर सुबह 6 बजे से यहां पर लाइन लगा लेते हैं।

टैंकर एक और बस्ती में लोग अनेक
गीता कॉलोनी के पानी को लेकर जद्दोजहद करते हुए लोगों की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें पानी लेने के लिए कुछ लोग टैंकर के ऊपर चढ़ रहे हैं तो कुछ नीचे पाइप लगाकर पानी भर रहे हैं। कॉलोनी के एक व्यक्ति का कहना है कि पानी की समस्या काफी बढ़ गई है। यहां एक टैंकर आता है लेकिन बस्ती काफी बड़ी है। अब आप ही बताएं कि इतने लोगों के बीच एक पानी के टैंकर से सबको पानी कैसे मिलेगा। हमने सरकार को कई बार एप्लीकेशन भी दी है लेकिन गरीबों की कोई सुनता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि कई बार पानी भरते वक्त धक्का मुक्की भी होती है जिसकी वजह से कई बार चोट भी लग जाती है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...