12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यजल संकट की विचलित करती तस्वीर! दूषित तालाब के किनारे गड्ढे खोदकर...

जल संकट की विचलित करती तस्वीर! दूषित तालाब के किनारे गड्ढे खोदकर पानी पीने को मजबूर लोग

Published on

मुंबई,

उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गर्मी के चलते गंभीर जल संकट पैदा हो गया है. दिल्ली के कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए टैंकरों के पीछे दौड़ रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र से जो वीडियो सामने आए हैं वो विचलित करने वाले हैं.

गड्ढे खोदकर पानी भरते लोग
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में लोगों को पीने के पानी के लिए स्वास्थ्य का जोखिम तक उठाना पड़ रहा है. अमरावती के मेलघाट क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है. यहां लोग तालाब के किनारे छोटे-छोटे गड्ढे खोदकर पीने का पानी इकट्ठा कर रहे हैं.

इसी क्षेत्र के मरियमपुर गांव में हालात बेहद खराब हो चुके हैं. यहां लोग प्रदूषित तालाब के किनारे गड्ढे खोदकर पानी पीने को मजबूर हैं. वाडियो में महिलाओं और बच्चों को तालाब से पानी भरते और सिर पर रखकर ले जाते हुए देखा जा सकता है.

टैंकरों के पीछे दौड़ते दिल्लीवासी
देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी के टैंकरों के पीछे बाल्टी और पाइप लेकर दौड़ते देखा जा सकता है. पानी का टैंकर देखते ही लोग उस पर झपट पड़ते हैं जिसके कई वीडियो सामने आए हैं. लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए हैं. संकट इतना बड़ा है कि गुरुवार को दिल्ली सरकार को इमरजेंसी बैठक बुलानी पड़ी. इसके अलावा पानी की बर्बादी पर जुर्माना लगाया ही जा चुका है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...