22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedवेनेजुएला नहीं अब इस देश में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल,...

वेनेजुएला नहीं अब इस देश में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, 75 रुपये से कम कीमत में टंकी फुल

Published on

नई दिल्ली

दुनिया में कच्चे तेल का सबसे भंडार दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में है। कई साल तक दुनिया का सबसे सस्ता तेल इसी देश में मिलता था लेकिन अब स्थिति बदल गई है। आज दो देश उससे आगे निकल गए हैं। अब दुनिया में सबसे सस्ते तेल के मामले में ईरान पहले और लीबिया दूसरे नंबर पर है। पश्चिम एशियाई देश ईरान के पास भी तेल का बड़ा भंडार है। इस देश में पेट्रोल का रेट 0.029 डॉलर प्रति लीटर है। भारतीय करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो यह राशि 2.42 रुपये बैठती है। यानी 30 लीटर की टंकी के लिए आपको 72.6 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल का रेट 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर से ज्यादा है।

ईरान के बाद दुनिया में सबसे सस्ता तेल उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में मिल रहा है। इस देश में पेट्रोल की कीमत 0.031 डॉलर प्रति लीटर है जो भारतीय रुपये में 2.59 रुपये बैठती है। वेनेजुएला में अब पेट्रोल कीमत 0.035 डॉलर यानी 2.92 रुपये प्रति लीटर है। मिस्र, कुवैत, अल्जीरिया, नाइजीरिया, कजाकस्तान, रूस, सऊदी अरब, यूएई, इंडोनेशिया और पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत एक डॉलर से कम है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 0.982 डॉलर यानी करीब 82 रुपये लीटर है। भारत में पेट्रोल की औसत कीमतद1.252 डॉलर यानी करीब 104.43 रुपये बैठती है। अमेरिका, बांग्लादेश, अर्जेंटीना, जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और चीन में पेट्रोल भारत से सस्ता है।

दुनिया का सबसे महंगा पेट्रोल
दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 3.212 डॉलर यानी 268.06 रुपये खर्च करने होंगे। दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल मोनैको में पेट्रोल की कीमत 2.312 डॉलर है। यूरीपीय देशों डेनमार्क, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, इटली और फ्रांस में पेट्रोल की कीमत दो डॉलर प्रति लीटर से अधिक है। आयरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, यूके, स्पेन, चेक गणराज्य, चिली, रोमानिया, मेक्सिको, यूक्रेन, कनाडा, इथियोपिया, साउथ अफ्रीका, तुर्की और साउथ कोरिया में पेट्रोल की कीमत भारत से ज्यादा है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...