भोपाल।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में यूं तो सैकड़ों अफसरों के प्रमोशन का दौर चालू हो गया है। इनमें सीनियर डीजीएम से एजीएम पद के दावेदार अफसर बिना साक्षात्कार के प्रमोशन पा जाएंगे। भोपाल यूनिट से यूं तो करीब 80 अफसर इस पद के कतार में खड़े हैं, लेकिन सिर्फ 22 ही उम्मीदवार दमदार दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली कॉरपोरेट की गाइडलाइन को गौर से देखें तो भोपाल यूनिट से सिपर्फ 20 फीसदी यानि 15—16 ही इस पद के दावेदार प्रमोशन पा सकेंगे। इस पद पर प्रमोशन पाने वाले अफसरों को जून—2024 तक तीन साल पूरा होना जरूरी है।
कुछ अफसर ऐसे भी हैं जो पहली बार प्रमोशन पाने के हकदार बने हैं। इनमें केके पाली, रिचा बाजपेयी, मुर्तुजा हुसैन नफीस, शरीफ खान, ज्योति एन आइंद, पंकज बारस्कर, जगदीश तनवानी शामिल हैं। इनमें शरीफ खान का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं 2019 से 2020 के सीनियर डीजीएम भी प्रमोशन की कतार में हैं। अब देखना है कि इनमें से प्रमोशन पाने का हकदार अपने परफार्मेंस के बल पर कौन है। फिलहाल इन 22 अफसरों के नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं।
कौन बनेगा वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक से अपर महाप्रबंधक यह तो दिल्ली कॉरपोरेट से प्रमोशन लिस्ट जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा। इस बार कॉरपोरेट स्तर पर नए चेयरमेन केएस मूर्ति के आने के बाद यह अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि इस बार वर्कर से लेकर अफसरों के प्रमोशन भी 25 जून 2024 तक हो ही जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि महाप्रबंधक से लेकर कार्यपालक निदेशक पद के साक्षात्कार भी जून—2024 में ही हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक सैनीलाल जे टोप्पो(सीनियर डीजीएम)टीजीएम, भूषणलाल वर्मा(सीनियर डीजीएम)टीएक्सएम, पीके झा(सीनियर डीजीएम) सीएमएम, हरिकरण पाटिल (सीनियर डीजीएम) आईसीटी, सुरेश कुमार मरकाम (सीनियर डीजीएम) एमईडी, प्रशांत पाठक (सीनियर डीजीएम)टीसीएल, अरुन देवगन (सीनियर डीजीएम) एसडब्ल्यूई, ए चटर्जी (सीनियर डीजीएम)एमईएक्स, अर्चना चटर्जी (सीनियर डीजीएम)एसटीएस, योगेश इडला (सीनियर डीजीएम) सीएमएम, दैवेंद्र कुमार बंछोर(सीनियर डीजीएम) टीएक्सएम, सुरेखा बंछोर (सीनियर डीजीएम—एचआर) एचआरएम, विवेक पाठक (सीनियर डीजीएम—आईटी)डीटीजी, अरशद अली सैयद (सीनियर डीजीएम)एफआईएन, ललित असनानी (सीनियर डीजीएम)सीडीई, केके पाली (सीनियर डीजीएम)एफडब्ल्यूएक्स, रिचा बाजपेयी (सीनियर डीजीएम) सीआरएक्स, मुर्तुजा हुसैन नफीस(सीनियर डीजीएम)एसडब्ल्यूई, शरीफ खान (सीनियर डीजीएम) टीएक्सएस, डॉ ज्योति एन आइंद (सीनियर डीजीएम—मेडिकल) एमईडी, पंकज पारादकर (सीनियर डीजीएम)एससीटी, जगदीश तनवानी (सीनियर डीजीएम)टीआरएम प्रमोशन की कतार में शामिल हैं।
