4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'केजरीवाल न मुझसे मिलने आए न ही कॉल किया', मारपीट मामले में...

‘केजरीवाल न मुझसे मिलने आए न ही कॉल किया’, मारपीट मामले में बोलीं स्वाति मालीवाल

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि बिभव कुमार ने अरविंद केजरीवाल के ड्राइंग रूम में जब मुझे बुरी तरह पीटा, तब वह मुझे बचाने के लिए नहीं आए. साथ ही कहा कि केजरीवाल ने न तो मुझे कॉल किया न ही वह मुझसे मिलने आए. कहीं भी उन्होंने मेरा सहयोग नहीं किया. केजरीवाल औऱ पूरी पार्टी बिभव के साथ खड़े हैं.

स्वाति मालीवाल ने कहा कि जब मैंने उनके (बिभव) खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तो उन्होंने भी ऐसा ही किया. पार्टी का नेतृत्व और संसाधनों का इस्तेमाल मेरे खिलाफ किया गया. हर दिन मुझे पीड़ित के तौर पर शर्मिंदा किया गया और मेरे कैरेक्टर को बदनाम किया गया.

स्वाति ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद बिभव कुमार के साथ लखनऊ और अमृतसर गए. जैसे ही दिल्ली पुलिस ने बिभव को गिरफ्तार किया, तो अरविंद केजरीवाल और पार्टी का पूरा नेतृत्व सड़कों पर उतर आया और बिभव की गिरफ्तारी का विरोध किया.

AAP सांसद ने कहा कि मुझे ऐसा दिखाने की कोशिश की गई, जैसे वो हीरो हैं और मैं विलेन हूं. आज मैं इस पूरी लड़ाई में अकेली रह गई हूं, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने विभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मैं यह लड़ाई अकेले लड़ रही हूं, लेकिन अंत तक लड़ूंगी, क्योंकि मुझे पता है कि मैंने जो कहा है वो पूरा सच है. इस लड़ाई में मेरी उम्मीद सिर्फ और सिर्फ कोर्ट से है.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं, लेकिन मेरे केस में उन्होंने कोई बात करना या मेरे लिए स्टैंड लेना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार ट्रॉमा में है. मैं 2006 से काम कर रही हूं, जब कोई पद या प्रतिष्ठा नहीं थी. 2 राज्यों में सरकार नहीं थी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...