9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorized16 महीने बाद लौटी गौतम अडानी की बादशाहत, फिर बने एशिया में...

16 महीने बाद लौटी गौतम अडानी की बादशाहत, फिर बने एशिया में सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को पछाड़ा!

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ है. ये चेंज इसमें शामिल Indian Billionaires की रैंकिंग में देखने को मिला है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने नेटवर्थ के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ दिनों में आए जोरदार उछाल के चलते उनकी संपत्ति में जोरदार उछाल आया है और वह एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं.

दुनिया के 11वें सबसे अमीर बने गौतम अडानी
Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी संपत्ति में आए हालिया उछाल के चलते अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है और इतनी संपत्ति के साथ उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 109 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वह दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 12वें पायदान पर खिसक गए हैं.

24 घंटे में कमाए 45000 करोड़ रुपये
Gautam Adani की संपत्ति में बीते 24 घंटे में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है. उनकी नेटवर्थ 5.45 अरब डॉलर या करीब 45,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है. संपत्ति में अचानक आई इस तेजी के कारण ही अडानी ग्रुप के चेयरमैन 12 पायदान से एक कदम आगे बढ़ाते हुए 11वें नंबर पर कब्जा जमा लिया है. यहां बता दें कि गौतम अडानी साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में शुमार हैं. उनकी दौलत में 1 जनवरी 2024 से अब तक उन्होंने 26.8 अरब डॉलर की कमाई की है. वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 12.7 अरब डॉलर का उछाल आया है.

16 महीने के बाद फिर दिखा रहे कमाल
गौतम अडानी के लिए साल 2023 बेहद खराब साबित हुआ था. 24 जनवरी 2023 को जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश की थी उसके हफ्तेभर के भीतर अडानी के शेयरों में आई सुनामी के चलते वह टॉप-3 से खिसकते हुए Top-10 Billionaires List से बाहर हो गए थे और फिर देखते ही देखते टॉप-30 से नीचे आ गए थे. अब करीब 16 महीने बाद वह फिर से एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं.

अडानी के शेयरों में जोरदार तेजी
बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी समूह की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज देखने को मिली थी और कारोबारी दिन समाप्त होने पर उनकी सभी 10 कंपनियां प्रॉफिट गेन करने में सफल रही थीं. सबसे ज्यादा तेजी Adani Power Stock में आई थी और ये 14 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए थे, हालांकि बाद में 9 फीसदी की बढ़त के साथ 759.80 रुपये पर बंद हुआ.

इसके अलावा Adani Total Gas 9 प्रतिशत बढ़कर 1,044.50 रुपये पर, Adani Enterprises Share 7 प्रतिशत बढ़कर 3416.75 रुपये पर, Adani Ports 4 प्रतिशत बढ़कर 1,440 रुपये पर बंद हुआ. वहीं अडानी विल्‍मर 3 प्रतिशत बढ़कर 354.90 रुपये पर, Adani Green Energy Ltd और Adani Energy Solutions Share में 2 फीसदी की तेजी आई. NDTV के शेयर 8 प्रतिशत, जबकि अंबुजा सीमेंट और ACC लिमिटेड के शेयर 2 प्रतिशत से ज्‍यादा चढ़कर बंद हुए थे.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...