12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपाल72 घंटे में तुम्हारा खेल खत्म हो जाएगा... बागेश्वर सरकार के भाई...

72 घंटे में तुम्हारा खेल खत्म हो जाएगा… बागेश्वर सरकार के भाई ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

Published on

छतरपुर:

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। पिटाई से लेकर गुंडागर्दी करने तक के मामले में उन पर दर्ज हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने अपने पूर्व दोस्त को धमकी दी है। उसका व्हाट्सएप चैट वायरल है। वायर चैट में शालिग्रम गर्ग अपने दोस्त को धमकी दे रहे हैं कि तू लॉरेंस बिश्नोई को जानता है न। साथ ही उसे लिख रहे हैं कि अगर नहीं जानता है तो इंटरनेट पर सर्च कर लेना।

बागेश्वर सरकार के भाई की धमकी के बाद डरा परिवार
दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के भाई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का अपने पूर्व के दोस्त जीतू तिवारी के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के बाद जीतू तिवारी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था। उसमें जीतू तिवारी ने लिखा था कि बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई का अब आस्तित्व खत्म कर दूंगा। मेरे पास ऐसे कई वीडियो हैं, जिससे धाम का आस्तित्व संकट में आ जाएगा। अब बागेश्वर धाम सरकार सतर्क रहें।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी धमकी
इस पोस्ट के स्क्रीन शॉट के साथ बागेश्वर सरकार के भाई जीतू तिवारी को धमकी भरा मैसेज भेजा। तेरा आस्तित्व 72 घंटे में खत्म होने वाला है। जीतू तिवारी तुमने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। इसके बाद शालिग्रम गर्ग ने आगे लिखा कि लॉरेंस बिश्नोई को तो जानता ही होगा। इंटरनेट पर सर्च कर लेना।

धमकी देने से पहले की थी मारपीट
जीतू तिवारी ने नवभारत टाइम्स.कॉम से फोन पर बात करते हुए बताया कि शुक्रवार को शालिग्राम गर्ग ने अपने अन्य गुंडों के साथ मिलकर मेरे घर आकर हमला किया। इस हमले में मेरी बहन और पिता हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जीतू तिवारी ने बताया कि मारपीट और मैसेज मिलने के बाद से परिवार डरा हुआ है। गढ़ा में बने अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। हमें डर है, इसलिए पुलिस से मदद मांग रहे हैं।

दोनों थे पहले दोस्त
जीतू तिवारी ने बताया कि शालिग्राम गर्ग से उनकी पुरानी दोस्ती है। दोनों गहरे दोस्त थे। बाबा बागेश्वर की कई कथाओं में दोनों का साथ जाना होता था लेकिन कुछ दिनों से शालिग्राम गर्ग को इस बात का शक था कि मेरी बात राजनगर के विधायक अरविंद पटेरिया से होती है, जिसकी वजह से उन्होंने मेरी कॉल डिटेल्स भी चेक की थी।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी
कॉल डिटेल्स चेक करने के बाद उन्होंने मुझे वापस अपने साथ बुलाया। मैंने जाने से मना कर दिया, जिसके बाद वह गुस्सा गए। मेरे परिवार के साथ मारपीट कर मुझे लॉरेंस बिश्नोई की धमकी दे डाली।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद छतरपुर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया लेकिन अब पीड़ित परिवार लॉरेंस बिश्नोई के नाम से डरे हुए हैं तो वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...