24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिआज चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे विपक्षी INDIA ब्लॉक के नेता, काउंटिंग...

आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे विपक्षी INDIA ब्लॉक के नेता, काउंटिंग को लेकर रखी जाएंगी तीन मांगें

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद विपक्षी इंडिया ब्लॉक में भी हलचल तेज हो गई है. इंडिया ब्लॉक का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम 4:30 बजे निर्वाचन सदन जाकर चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा और अपनी 3 प्रमुख मांगे सामने रखेगा. मांग के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार VVPAT में पर्ची का मिलान हो, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पहले हो, हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाटा बताया जाए और सबकी संतुष्टि के बाद ही अगले राउंड की काउंटिंग शुरू हो.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे पीएम मोदी का पोल बताते हुए खारिज कर दिया। राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 सीट मिलेंगी.

कांग्रेस ने खारिज किया एग्जिट पोल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपनी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षों तथा नेता प्रतिपक्ष के साथ बातचीत करते हुए कहा – ‘यह एग्जिट पोल सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का एक तरीका है. हमें 295 से कम सीटें नहीं मिल रही हैं. एग्जिट पोल और 4 जून के नतीजों में जमीन-आसमान का फर्क होगा. ये एग्जिट पोल फर्जी हैं क्योंकि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मनोवैज्ञानिक खेल खेल रहे हैं. वे विपक्षी दलों, चुनाव आयोग, मतगणना एजेंटों, रिटर्निंग अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा माहौल बना रहे हैं कि वे वापस आ रहे हैं, लेकिन वास्तविकता पूरी तरह से अलग है.’

वहीं कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “हमने अपने पीसीसी अध्यक्षों, सीएम, प्रभारियों और उम्मीदवारों से चर्चा की है, वे सभी बहुत आश्वस्त हैं. यह एग्जिट पोल सरकार के लिए एक फर्जी पोल है. INDIA गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी और निश्चित रूप से सरकार बनेगी.’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...