24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिनतीजों से पहले पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, 100 दिन के...

नतीजों से पहले पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, 100 दिन के एजेंडे पर करेंगे मंथन!

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कई विषयों पर एक लंबी बैठक करेंगे. इस बैठक में नई सरकार के पहले 100 दिनों की समीक्षा के लिए एक विचार-मंथन सत्र भी शामिल हैं. बैठक में पीएम विशेष रूप से पूर्वोत्तर के राज्यों में चक्रवात रेमल के बाद की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ देश में लू और हीट वेब की स्थिति पर चर्चा करेंगे.

सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी आज दिन भर में करीब सात बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. पहली बैठक में विशेष रूप से पूर्वोत्तर के राज्यों में चक्रवात रेमल के बाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इसके बाद पीएम देश में हीट वेब और लू की स्थिति की समीक्षा के लिए मीटिंग करेंगे. हीट के कारण अब तक देश भर में 50 से अधिक मौतें हो चुकी हैं.

इसके बाद पीएम मोदी विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक में भाग लेंगे. पर्यावरण दिवस लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा के अगले दिन यानी की 5 जून को मनाया जाएगा.

पहले 100 दिन के एजेंडे को लेकर करेंगे मंथन
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सरकार के गठन के बाद पहले 100 दिन के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक व्यापक विचार-मंथन सत्र आयोजित करेंगे. जो मोदी 3.0 के पहले 100 दिन में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसले पर केंद्रित होंगे. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही पीएम ने नई सरकार के लिए 100 दिन का एजेंडा तैयार करने के लिए अलग-अलग मंत्रालयों को निर्देश दिया था. उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद से पहले 100 दिनों के लिए कार्यक्रमों प्राथमिकता देने को कहा था.

एग्जिट पोल में BJP को बहुतम
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में शनिवार को मतदान संपन्न हो चुका है.साथ ही मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं. जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने ने की संभावनाएं नजर आ रही हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में फिर एक बार NDA की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 361-401, INDIA ब्लॉक को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...