15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यपॉलिटिक्स के मैदान में वोटर्स ने फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया को दिखाया रेड...

पॉलिटिक्स के मैदान में वोटर्स ने फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया को दिखाया रेड कार्ड

Published on

गंगटोक,

दिग्गज फुटबॉलर और बारफुंग विधानसभा सीट से सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के उम्मीदवार बाइचुंग भूटिया सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के रिक्सल दोरजी भूटिया से 4300 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं. उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है क्योंकि दोनों के बीच का अंतर काफी बड़ा है और फिलहाल तीसरे और आखिरी राउंड की गिनती चल रही है.

बाइचुंग भूटिया को 4,012 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रिक्सल दोरजी को अब तक 8,300 से अधिक वोट मिले हैं. भूटिया वर्तमान में एसडीएफ के उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2018 में बनी अपनी ‘हमरो सिक्किम पार्टी’ का 2023 में एसडीएफ में विलय कर दिया था.

सियासी मैदान में नहीं मिली सफलता
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भूटिया ने पहले भी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों बार हार गए थे. ममता बनर्जी की पार्टी ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग से और 2016 के विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी से मैदान में उतारा था.उन्होंने सिक्किम के गंगटोक और तुमेन-लिंगी से 2019 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. वह गंगटोक में 2019 का उपचुनाव भी हार गए थे.

सिक्किम में SKM की प्रचंड जीत
सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना रविवार सुबह शुरू हुई. सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर SKM ने जीत दर्ज की है. सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की यह लगातार दूसरी और प्रचंड जीत है. वहीं एक सीट SDF के खाते में आई जबकि अन्य किसी भी दल का खाता ही नहीं खुला.

भारत के लिए किए 48 गोल
आधुनिक युग में भारतीय फुटबॉल टीम के पुनरुत्थान का श्रेय भूटिया को दिया जाता है. वह यूरोपीय क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर भी थे. भारत के लिए 48 गोल के साथ भूटिया, सुनील छेत्री के बाद देश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this