17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिजयराम रमेश बोले- अमित शाह ने 150 DM से की बात, EC...

जयराम रमेश बोले- अमित शाह ने 150 DM से की बात, EC ने कहा- इसका आधार क्या

Published on

नई दिल्ली,

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को पत्र भेजकर उनके एक बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि निवर्तमान गृह मंत्री 150 कलेक्टर (डीएम) से फोन पर बात करते हैं.

आयोग ने रमेश को नोटिस भेजकर कहा है कि आप अपनी बातों का प्रमाण सहित उत्तर हमारे पास भेजें, क्योंकि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए देश का सारा प्रशासन आयोग के पास आ जाता है. जिलाधिकारी और जिले के अन्य बड़े अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर आयोग के निर्देशन में काम करते हैं. अत: आपको ये बताना होगा कि आपकी इस जानकारी और इस सार्वजनिक पोस्ट का आधार क्या है!.

शाम 7 बजे तक देना होगा जवाब
आयोग ने जयराम रमेश को लिखा है कि आप एक राष्ट्रीय पार्टी के काफी वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं. आप सभी तथ्यों के साथ दो जून शाम सात बजे तक अपना जवाब आयोग के पास भेज दें, ताकि समुचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

दरअसर, एक जून को जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि जाती हुई सरकार इतनी परेशान है कि मतगणना से पहले सरकार के गृह मंत्री फोन से सभी जिलों के जिलाधिकारियों और कलेक्टर से संपर्क कर रहे हैं. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी चुनाव में जनता के निर्णय से आशंकित हैं. मतगणना में बीजेपी, पीएम और गृह मंत्री हारेंगे और सत्ता से बाहर जाएंगे जबकि ‘इंडिया’ ब्लॉक की जीत होगी. इसलिए जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी उनके दबाव में न आएं. वो सबकी निगाह में हैं, सबकी नजरें उन पर हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...