17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजा युद्ध पर मालदीव की मुइज्जू सरकार का बड़ा कदम, इजरायली नागरिकों...

जा युद्ध पर मालदीव की मुइज्जू सरकार का बड़ा कदम, इजरायली नागरिकों की देश में एंट्री पर लगाया बैन

Published on

माले

मालदीव ने देश में इजरायली नागरिकों की एंट्री पर रोक लगा दी है। गाजा पर इजरायली बलों के हमलों पर लोगों के बीच बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने देश के कानूनों में बदलाव का फैसला किया है। इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनों में ये बदलाव किया गया है। रविवार को मालदीव के गृह मंत्री अली इहुसन ने बताया कि कैबिनेट बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया है।

अली ने बताया, ‘कैबिनेट ने आज इजरायली पासपोर्ट पर मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कानूनी संशोधन जल्द से जल्द करने का फैसला किया। कैबिनेट ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जिसमें देश के सीनियर नेताओं और अफसरों को रखा गया है। कैबिनेट ने फिलिस्तीन के संबंध में दूसरे अहम निर्णय भी लिए हैं। इनमें फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए यूएनआरडब्ल्यूए के माध्यम से धन संचय करना, फिलिस्तीन के साथ एकजुटता के लिए रैली और फिलिस्तीनी संघर्ष के समाधान के लिए मुस्लिम देशों के साथ चर्चा करना शामिल है।

इजरायली पर रोक के लिए बदला जाएगा कानून
मालदीव की कैबिनेट ने इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है लेकिन फैसले को जमीन पर लागू करने के लिए देश के कानूनों में कुछ बदलावों की आवश्यकता होगी। देश के गृहमंत्री ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सकेगा, इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने के लिए काम किया जाएगा और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। मालदीव सरकार की ओर से इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के सांसद मीकैल अहमद नसीम द्वारा पिछले सप्ताह इजरायली नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए आव्रजन अधिनियम में संशोधन प्रस्तुत करने के बाद आया है।

नई संसदीय सभा ने पिछले सप्ताह कार्यभार संभाला है। इसकी सोमवार को अपनी दूसरी बैठक आयोजित करने वाली है। मुख्य सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) के पास 93 में से 75 सीटों के साथ संसद में बहुमत है। गाजा और अन्य कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजरायली हमलों के खिलाफ मालदीव के लोग महीनों से राजधानी माले शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि सरकार इजरायली नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए। मालदीव में हर साल दस लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। इसमें इजराइल के करीब 15,000 पर्यटक शामिल हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...