10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिइंडिया गठबंधन केंद्र में बनाने जा रहा सरकार, बीजेपी का हो रहा...

इंडिया गठबंधन केंद्र में बनाने जा रहा सरकार, बीजेपी का हो रहा सफाया, इस एग्जिट पोल का अनुमान

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट 4 जून को जारी होंगे। उससे पहले 1 जून को वोटिंग खत्म होने के साथ ही अलग-अलग सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को 300+ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। टुडेज चाणक्य और सुदर्शन टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इन्हीं के बीच एक ऐसा एग्जिट पोल सामने आया है जिसमें इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। डीबी लाइव के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है। डीबी लाइव ने अपने अनुमान में दावा किया है कि इंडिया गठबंधन 260 से 290 सीटें हासिल कर सकता है। यानी इंडिया गठबंधन गिरते पड़ते केंद्र में सरकार बना लेगा।

डीबी लाइव के एग्जिट पोल में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को शानदार प्रदर्शन करने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इंडिया गठबंधन को 32 से 34 सीटें मिल सकती है। वहीं NDA गठबंधन को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस है। डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत अनुमान जताया गया है।

पश्चिम बंगाल में भी TMC करेगी जबरदस्त प्रदर्शन
डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। अनुमान लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 26 से 28 सांसद जीतेंगे, वहीं बीजेपी को 11 से 13 सांसदों से संतोष करना होगा।

बिहार में तेजस्वी करेंगे कमाल
डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि बिहार में भी इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा। अनुमान है कि तेजस्वी यादव की अगुवाई में इंडिया गठबंधन बिहार में 24 से 26 सीटें जीत सकता है। वहीं बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), रालोमो और हम दलों वाला एनडीए गठबंधन को महज 14-16 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।इसके अलावा कर्नाटक में भी कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन 18 से 20 सीटें जीत सकती है। वहीं डीबी लाइव ने कर्नाटक में एनडीए के महज 8 से 10 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

इंडिया गठबंधन का 295 सीट जीतने का अनुमान
एक जून को 7वें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपना अनुमान बताया है। खड़गे ने दावा किया है कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे तब इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीत लेगा। सपा और आरजेडी ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुमान पर भरोसा जताया है और गठबंधन के 295 सीटें जीतने का अनुमान जताया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...