4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'हम कभी लापता नहीं थे', जेंटलमैन लापता हो गए के आरोपों पर...

‘हम कभी लापता नहीं थे’, जेंटलमैन लापता हो गए के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सात चरणों की चुनाव प्रक्रिया के बारे में बात की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपको ‘लापता जेंटलमैन वापस आ गए’ मीम्स दिख जाएंगे. लेकिन हम बताना चाहते हैं कि हम कभी ‘लापता’ नहीं थे. हमने 4 Ms की बात की थी. भारत में 642 मिलियन मतदाता हैं. यह संख्या विश्व के 27 देशों के वोटर्स से पांच गुना ज्यादा है. चुनाव आयोग ने कहा कि इस चुनाव में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया. हमने इस चुनाव में विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम भारत के मतदाताओं को स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं. हमने बुजुर्गों के घर जाकर उनका वोट लिया है. 85 वर्ष से ऊपर के उम्र वाले मतदाताओं ने घर बैठे वोट दिया. 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षा कर्मियों की आवाजाही के लिए 135 विशेष ट्रेनों, 4 लाख वाहनों और 1692 फ्लाट्स का इस्तेमाल किया गया. 68763 मॉनिटरिंग टीमें चुनाव की निगरानी में लगी थीं. भारतीय चुनाव की सफलता का विस्तार से जिक्र करते हुए सीईसी राजीव कुमार ने सबका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि बड़े ब्रैंड से लेकर स्टार्टअप तक, सभी ने स्वेच्छा से योगदान किया.

मतदान कर्मियों के सामने आने वाली ​कठिनाओं का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक वीडियो दिखाया. फिर उन्होंने कहा, मतदान कर्मी कितनी मुश्किलों का सामना करके वोट कराने जाते हैं. जब उनकी निष्ठा पर सवाल उठाए जाते हैं, तो सोचिए उनके दिल पर क्या गुजरती होगी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 4 दशक में सर्वाधिक मतदान दर्ज हुआ. घाटी में 58.58% और जम्मू में 51.05% वोटिंग हुई. हमने इसी बुनियाद पर आगे विधानसभा चुनाव कराना तय किया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में भी सफलता की कहानी लिखी गई.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, आपको याद होगा कि पहले चुनावों को प्रभावित करने के लिए पैसे और सामान का वितरण होता था. इस बार न कहीं साड़ी बंटी, न कुकर बंटा, न शराब और न पैसा बंटा. छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो पूरे देश में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही. कोई ऐसा नहीं बचा जिसका हेलिकॉप्टर चेक न हुआ हो. चुनाव अधिकारियों को हमारी तरफ से संदेश था कि अपना काम करना है, किसी से डरना नहीं है. इसका नतीजा है कि 10 हजार करोड़ का अमाउंट पकड़ा गया, जो 2019 में जब्त किए गए मूल्य का लगभग 3 गुना अधिक है. इस तैयारी के पीछे दो साल की कड़ी मेहनत ​है. आपको ये सब बताने का मतलब था कि कहीं हमारी ये मेहनत गुम न हो जाए.

 

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...