4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयतुम्हें बेनकाब कर दूंगी... हैक किया एक्स बॉयफ्रेंड का लैपटॉप और लीक...

तुम्हें बेनकाब कर दूंगी… हैक किया एक्स बॉयफ्रेंड का लैपटॉप और लीक कर दी उसकी नई गर्लफ्रेंड की न्यूड तस्वीरें

Published on

नई दिल्ली

तारीख थी 15 नवंबर 2023… पुलिस हेडक्वार्टर में एक कपल दाखिल होता है। दोनों काफी घबराए हुए थे और एक रिपोर्ट लिखवाना चाहते थे। कुछ देर के इंतजार के बाद इंस्पेक्टर दोनों को अपने ऑफिस में बुलाता है और उनकी समस्या पूछता है। समस्या बताते हुए पहले दोनों झिझकते हैं, लेकिन फिर जो कुछ बयां करते हैं, उसे सुनकर पुलिस इंस्पेक्टर भी हैरान रह जाता है। तुरंत संगीन धाराओं में केस दर्ज होता है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी जाती है। कुछ ही घंटों बाद हाथों में हथकड़ी लगाकर पुलिस आरोपी को पकड़ लाती है। हेडक्वार्टर के बाहर मीडिया सहित भारी भीड़ जमा हो जाती है।

मामले में जिसकी गिरफ्तारी हुई, वो एक महिला थी। पावर लिफ्टिंग और बॉक्सिंग की दुनिया में एक जाना माना नाम थी। सोशल मीडिया पर वीडियो पर बनाकर लोगों को फिटनेस के टिप्स देती थी। इंस्टाग्राम में उसके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा है। ऐसे में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार किया है। कुछ ही देर बाद पुलिस अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करती है और सामने आती है वो कहानी, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाता है।

क्या थी ये पूरी कहानी
पुलिस की तरफ से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, गिरफ्तार की गई महिला शिकायत करने वाले युवक की पूर्व प्रेमिका है। दोनों लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे और फिर युवक की जिंदगी में एक नई महिला आ गई। दोनों का ब्रेकअप हो गया और युवक ने उस घर को छोड़ दिया, जिसमें वो अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ रहता था। इस दौरान गलती से उसका लैपटॉप उसी घर में छूट गया। ये लैपटॉप उसकी पू्र्व प्रेमिका के हाथ लगा और उसने उसे और उसकी नई गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने का मन बना लिया।

तुक्के वाले पासवर्ड से खोला पूर्व प्रेमी का सीक्रेट अकाउंट
उसकी पूर्व प्रेमिका ने किसी तरह उसके लैपटॉप को पासवर्ड डालकर एक्सेस कर लिया। इसके बाद उसने अंदाजे से युवक के एप्पल आईक्लाउड अकाउंट का पासवर्ड डाला और कुछ कोशिशों के बाद अकाउंट खुल गया। उसने देखा कि अकाउंट में उसके पूर्व प्रेमी और साथ में एक महिला की न्यूड तस्वीरें हैं। ये महिला उसके पूर्व प्रेमी की नई गर्लफ्रेंड थी। इसके अलावा कुछ और महिलाओं की तस्वीरें भी उस अकाउंट में थी। अब उसने ये सारी तस्वीरें उस अकाउंट से डाउनलोड की और अपने लैपटॉप में शेयर कर लीं।

तस्वीरें लीक करने से पहले किया मैसेज
इसके बाद महिला बॉडी बिल्डर ने ये सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर दीं। लीक करने से पहले उसने अपने पूर्व प्रेमी की नई गर्लफ्रेंड को मैसेज भी किया। अपने मैसेज में उसने लिखा, ‘मैं तुम्हें बेनकाब कर दूंगी। तुम्हें कहीं का नहीं छोड़ूंगी।’ तस्वीरें वायरल होने की बात जैसे ही उसके पूर्व प्रेमी को पता चली, वो अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला बॉडी बिल्डर के ऊपर अवैध तरीके से लैपटॉप एक्सेस करने और यौन साइबर उत्पीड़न सहित कई संगीन धाराएं लगाई हैं।

पूर्व प्रेमी और इसकी प्रेमिका से दूर रहने की हिदायत
ये मामला फ्लोरिडा के मियामी का है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जानी-मानी महिला बॉडी बिल्डर स्टेफी कोहेन को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 3,300 डॉलर के बॉन्ड पर जमानत दे दी गई। साथ ही कोर्ट ने स्टेफी कोहेन को अपने पूर्व प्रेमी और इसकी प्रेमिका से दूर रहने की हिदायत दी है। गिरफ्तारी के वक्त स्टेफी कोहेन ने पुलिस का ऑर्डर नहीं माना और तेजी से अपने घर की तरफ चलने लगी। उसने गिरफ्तारी का विरोध किया। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी। कोहेन का बॉक्सिंग रिकॉर्ड 4-1-1 है। हाल ही में जून 2023 में कोहेन की फाइट थी। वो पावरलिफ्टिंग में 25 बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। कोहेन के नाम 123 पाउंड कैटेगरी में स्क्वाट, टोटल और डेडलिफ्ट का विश्व रिकॉर्ड है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...