4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयकभी EVM खराब तो कभी... यह चल क्या रहा है, चुनाव आयुक्त...

कभी EVM खराब तो कभी… यह चल क्या रहा है, चुनाव आयुक्त ने कहा- समझ आ गया फेक नैरेटिव

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है। शनिवार को जयराम रमेश ने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह ने 150 जिला अधिकारियों (DM) और कलेक्टरों से फोन पर बात की है। यह खुलेआम तरीके से धमकी देना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने फेक नैरेटिव को लेकर जवाब दिया। उन्होंन कहा कि 2019 में वोटर टर्नआउट को लेकर केस आया। वोटर टर्नआउट में कुछ गड़बड़ नहीं हुआ। उसमें पीसी और एसी का टोटल टॉप पर नहीं था बाकी सब था। इसको तो कोई निकाल सकता है। माहौल क्या बना वोटर टर्नआउट गड़बड़ किया।

यह फेक नैरेटिव चल रहा है। कभी वोटर लिस्ट तो कभी ईवीएम को लेकर। हम मानते हैं कि हम इसे समझने में फेल रहे लेकिन अब समझ गए हैं। भारतीय चुनावों की प्रणाली ऐसी है कि इसमें चुनाव के बाद भी जांच की गुंजाइश होती है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए शीर्ष नेताओं को नोटिस जारी किया, कई के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कीं और शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया संपूर्ण मतगणना प्रकिया पूरी तरह से मजबूत है।

इस चुनाव में गर्मी की भी काफी चर्चा हुई। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि चुनावों से सबसे बड़ी सीख यह मिली कि चुनाव प्रक्रिया गर्मियों से पहले पूरी की जानी चाहिए चुनाव हमें एक महीने पहले खत्म कर देना था। इतनी गर्मी में नहीं करना चाहिए था। निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ मीम में लापता जेंटलमैन नाम दिए जाने के संदर्भ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा,हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।उन्होंने कहा, अब मीम बनाने वाले कह सकते हैं कि लापता जेंटलमैन वापस आ गए हैं। कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए करीब चार लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1,692 उड़ानों का इस्तेमाल किया गया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...