4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'अगली बार अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगे लोकसभा चुनाव...', EC बोला- हमने...

‘अगली बार अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगे लोकसभा चुनाव…’, EC बोला- हमने बदलते मौसम से सबक सीखा

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगली बार से लोकसभा चुनाव अप्रैल के अंत तक समाप्त हो जाएंगे. आयोग ने कहा कि हमने बदलते मौसम से सबक लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2029 में अगला लोकसभा चुनाव अप्रैल के अंत तक खत्म हो जाएगा क्योंकि देश भर के कई राज्यों में तीव्र गर्मी के कारण मतदान में गिरावट आई है. बता दें कि इस बार आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चले. इस दौरान उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना रहा. उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में चुनावी ड्यूटी में तैनात कई मतदान कर्मचारियों की गर्मी से संबंधित बीमारियों से मौत हो गई.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विपक्ष के उन आरोपों का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान ‘गायब’ था और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर भी बात की. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार के आम चुनावों में 31.2 करोड़ महिलाओं सहित कुल 64.2 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 68,000 से अधिक निगरानी दल और 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे.

तीनों चुनाव आयुक्तों को ‘लापता जेंटलमैन’ बताने वाले सोशल मीडिया मीम्स पर राजीव कुमार ने कहा, ‘हम हमेशा यहीं थे, कभी गायब नहीं हुए. ब मीम्स कह सकते हैं कि लापता जेंटलमैन वापस आ गए हैं.’ मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान कर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए लगभग 4 लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1692 फ्लाइट का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि 2024 के आम चुनावों में केवल 39 स्थानों पर पुनर्मतदान कराने पड़े, जबकि 2019 में 540 बूथों पर पुनर्मतदान हुए थे.

सीईसी ने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर में चार दशकों में सबसे अधिक मतदान हुआ. केंद्र शासित प्रदेश में कुल 58.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर घाटी में 51.05 प्रतिशत वोटिंग हुई. उन्होंने कहा, ‘2024 के चुनावों के दौरान नकदी, फ्रीबीज, ड्रग्स और शराब सहित 10,000 करोड़ रुपये की जब्ती की गई, जबकि 2019 में 3,500 करोड़ रुपये की जब्ती हुई थी.’ मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन (Violation of Model Code of Conduct) की 495 शिकायतों में से 90% से अधिक का निपटारा किया गया. बता दें कि विपक्ष ने ईसीआई पर सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ एमसीसी के उल्लंघन की शिकायतों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...