7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रशांत किशोर या योगेंद्र यादव... जानें चुनाव नतीजों पर किसकी भविष्यवाणी निकली...

प्रशांत किशोर या योगेंद्र यादव… जानें चुनाव नतीजों पर किसकी भविष्यवाणी निकली सबसे सटीक

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में अब तक 543 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक हुई गिनती में एनडीए गठबंधन बहुमत के 272 के नंबर से आगे निकलती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक के रुझान को माने तो एनडीए गठबंधन 297 और इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर आगे है। वहीं इलेक्शन कमीशन के मुताबिक बीजेपी 241 सीटों पर बढ़त लिए हुए है, जिसमें 2 सीटें जीत चुकी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस 99 सीटों पर आगे है, जिसमें एक सीट पर जीत मिल चुकी है। तीसर नंबर पर 37 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी और 32 सीटों के साथ तृणमूल कांग्रेस चौथे नंबर पर है। चुनाव का यह रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव दो ऐसे शख्स हैं जिन्होंने 7वें चरण की वोटिंग से ठीक पहले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भविष्यवाणी की थी। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि इस बार बीजेपी और एनडीए 2019 वाला प्रदर्शन दोहराएगा। वहीं योगेंद्र यादव ने दावा किया था कि बीजेपी किसी भी कीमत पर अकेले दम पर बहुमत नहीं हासिल कर पाएगी।

क्या रही योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी?
पुराने चुनाव सर्वेक्षक और स्वराज पार्टी के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को अकेले दम पर 240 से 260 सीटें मिलेगी। वहीं उन्होंने एनडीए के घटक दलों को उन्होंने 35 से 45 के बीच सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी। योगेंद्र यादव ने कई बार जोर देकर कहा था कि उन्होंने यह दावा अपने अनुभव के दम पर किया है। उन्होंने कहा था कि जब वह उत्तर प्रदेश में घूम रहे थे तब बीजेपी का हर पांचवा या छठा वोटर उससे नाराज दिखा। इसलिए वह ऐसा अनुमान कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने की थी बीजेपी को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी
चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज यात्रा निकालने वाले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बीजेपी या एनडीए किसी भी कीमत पर 400 के नंबर को नहीं छू पाएगी। उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल कर लेगी। उनका कहना था कि एनडीए का प्रदर्शन काफी हद तक 2019 की तरह ही होगा। यानी एनडीए गठबंधन 300+ नंबर लाएगा। अब जब वोटों की गिनती के बाद रिजल्ट सामने आ रहे हैं तो योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी काफी हद तक सही साबित होती दिख रही है। बीजेपी अकेले 240+ के नंबर पर अटकती दिख रही है, जबकि बहुमत का नंबर 272 है।

ज्यादा सटीक साबित हुए योगेंद्र यादव
अब बात करते हैं योगेंद्र यादव की. राजनीतिक रणनीतिकार योगेंद्र यादव ने भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी अकेले 260 से अधिक सीटों को पार नहीं कर पाएगी और 300 का आंकड़ा पार करना असंभव होगा. उनके सर्वेक्षण पूर्वानुमान में यह भी कहा गया था कि भगवा पार्टी 275 या 250 सीटों के निशान से भी नीचे रह सकती है. योगेंद्र यादव ने भी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी को दोहराया था कि भाजपा का ‘400 पार’ का दावा संभव नहीं होगा.

अकेले बहुमत नहीं पाती दिख रही भाजपा
यादव ने अनुमान लगाया था कि बीजेपी 240 से 260 सीटें जीतेगी और उसके एनडीए सहयोगी 35 से 45 सीटें हासिल करेंगे. इस तरह से एनडीए को 275 से 305 सीटें मिलेंगी. योगेंद्र यादव ने भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस 85 से 100 सीटें जीतेगी, और उसके INDIA ब्लॉक के सदस्यों को 120 से 135 सीटें मिलेंगी, जिससे विपक्ष के नेतृत्व वाले गठबंधन को 205 से 235 सीटें मिलेंगी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...