18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : सेक्स स्कैंडल से प्रज्वल रेवन्ना को लगा झटका, मिली करारी...

कर्नाटक : सेक्स स्कैंडल से प्रज्वल रेवन्ना को लगा झटका, मिली करारी हार

Published on

हासन

2024 के लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच कर्नाटक की हासन सीट पर जेडीएस उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयष एम. पटेल ने प्रज्वल रेवन्ना को 43756 वोटों के अंतर से हरा दिया है। श्रेयष एम. पटेल को 670599 और प्रज्वल रेवन्ना को 626843 वोट मिले हैं। वहीं, 12074 वोट हासिल कर बहुजन समाज पार्टी के गंगाधर बहुजन तीसरे स्थान पर रहे हैं। प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल के खुलासों ने हासन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया था।

प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। देवेगौड़ा हासन लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व खुद कर चुके हैं। जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी श्रेयस पटेल भी युवा नेता हैं। वो सिर्फ 32 वर्ष के हैं, जबकि प्रज्वल रेवन्ना की उम्र 34 वर्ष है। प्रज्वल रेवन्ना ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उन पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है, लेकिन अब उनके खिलाफ सेक्स स्कैंडल के आरोप में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयष पटेल पर एक मुकदमा दर्ज है। श्रेयष 42.67 करोड़ से अधिक तो प्रज्वल 40.88 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीएस ने अलग-अलग प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन इस बार दोनों पार्टियों का गठबंधन था। एनडीए की तरफ से प्रज्वल रेवन्ना ही हासन से दूसरी बार किस्मत आजमा रहे थे। वो सेक्स स्कैंडल का आरोप लगने के बाद से विदेश में थे और हाल ही में जब भारत लौटे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । उनके खिलाफ जांच चल रही है।

2019 में प्रज्वल रेवन्ना ने हासन सीट पर मारी थी बाजी
2019 के आम चुनावों में 52.96% वोट हासिल करके JD(S) के प्रज्वल रेवन्ना विजयी हुए थे। रेवन्ना ने भाजपा की मंजू ए के खिलाफ जीत हासिल की थी, जो 41.90% वोट हासिल करने में सफल रहीं। 2019 के संसदीय चुनावों में 79.1% मतदान हुआ था। 2011 की जनगणना के अनुसार, हासन की साक्षरता दर 89.86% है। पुरुष और महिला साक्षरता क्रमशः 92.29% और 87.48% थी।

2014 के लोकसभा चुनाव में मंजू ए कांग्रेस में थीं और उन्होंने हासन से जेडीएस प्रत्याशी एचडी देवगौड़ा के खिलाफ ताल ठोंकी थी। हालांकि, वो एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गई थीं। 2019 के अगले चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर हासन से ही चुनाव लड़ा था और उन्हें दोबारा हार का मुंह देखना पड़ा था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....